..................... Anupamaa New Promo Mysterious Helper will help anupama in her difficult times Anupamaa 26 march - Hindi Filmibeat

Anupamaa: अनुज के जाने के बाद अब अनुपमा को मिलेगा किसी और का सहारा, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

Anupamaa New Promo

Anupamaa New Promo: टीवी 'अनुपमा' इस वक्त सबसे लोकप्रिय और टॉप रेटेड शोज में से एक है। इस शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं और उनके साथ, इसमें सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, निधि शाह और अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। इन दिनों शो की कहानी अनुपमा और अनुज के अलगाव के इर्द-गिर्द घूम रही है और अनुज ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अनुपमा ने छोटी अनु को जाने दिया और इससे नाराज होकर अनुज भी गुस्से में घर छोड़कर चला गया है। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स शो में एक नए किरदार को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शो का नया प्रोमो
कुछ घंटे पहले, स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा का एक नया प्रोमो शेयर किया। इस प्रोमो में, हम अनुपमा को कपाड़िया हाउस से निकलते हुए देखते हैं, जब अनुज उसे दोष देते हुए छोड़ देता है। सड़क पर चलते हुए अनुपमा भविष्य के बारे में सोचती है और तभी उसके कंधे पर किसी ने हाथ रख दिया होता है। यह हाथ किसी महिला का होता है जिसे देखकर अनुपमा खुश हो जाती है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "अनुज और छोटी अनु के जाने, बेरंग सी हो चुकी है अनुपमा की दुनिया। क्या इस मुश्किल समय में मिलेगा उसे किसी अपने का सहारा? देखिए, #अनुपमा, कल रात 10 बजे, स्टारप्लस और कभी भी। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर।"

शो के बारे में
एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए, रूपाली गांगुली शुरुआत से ही अनुपमा का हिस्सा रही हैं और अपने शानदार अभिनय कौशल से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। इस शो में दिखाया गया है कि कैसे एक औरत को अपने जीवन में परेशानियों का सामना करती हैं। अनुपमा के इस जीवन की कहानी को लोगों को इतनी पसंद आई कि ये शो नंबर वन पर बन गया है और बार्क की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है।

रूपाली गांगुली का वर्कफ्रंट
रूपाली गांगुली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में सुकन्या नाम के एक शो के साथ टेलीविजन पर शुरुआत की। बाद में उन्होंने कई लोकप्रिय शो जैसे 'संजीवनी', 'भाभी' और कई अन्य में एक्ट किया। हिट सिटकॉम 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में मोनिशा साराभाई की भूमिका निभाने के बाद एक्ट्रेस की प्रसिद्धि और ज्यादा बढ़ गई। रूपाली ने 'बिग बॉस 1', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2', 'परवरिश' में भी नजर आ चुकी हैं।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X