..................... Anupamaa New Promo anupamaa mother will try to recover her daughter anupamaa - Hindi Filmibeat

Anupamaa Promo: टूटी हुई अनुपमा को मिला मां का सहारा, अपनी बेटी को उड़ने के लिए देगी आसमान

Anupamaa New Promo

Anupamaa New Promo: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि छोटी अनु के जाने के बाद अनुज ने अनुपमा से भी अपना रिश्ता तोड़ लिया है और वो उसे छोड़कर माया के घर पर चला गया है। अनुज को समझाने के लिए अनुपमा की मां भी जाती है लेकिन बात बनती नहीं। अनुज का कहना है कि वो अनुपमा से प्यार तो करता है लेकिन वो अनु को सिर्फ दुख ही दे सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि ये रिश्ता रहे ही नहीं। उसने अनुपमा की मां से यह भी वादा लिया है कि वो अनुपमा को आगे बढ़ाएगी और लगता है आगे ऐसा ही कुछ होने वाला है।

क्या है प्रोमो में
सामने आए प्रोमों में आप देख सकते हैं कि अनुपमा की मां को इस बात का अफसोस होता है कि उन्होंने अनुपमा की शादी बहुत जल्दी कर दी। अगर उन्होंने जल्दी शादी ना की होती तो आज उसने बहुत तरक्की कर ली होती। इसके बाद अनुपमा की मां उसे फिर से खड़े होकर संभलना सिखा रही है। अगले शॉट में वो खाना बनाकर स्कूटी से निकलते हैं लेकिन स्कूटी खराब हो जाती है और फिर अनुपमा की मां उसे लेकर पैदल ही निकल पड़ती है और पहुंच जाती है 'अनुपमा डांस अकादमी' और खुशी के मारे अनुपमा अपने मां के पैर छूती है। जिस पर अनुपमा की मां कहती है- 'शुरुआत उम्र नहीं देखती है'। इस प्रोमो के बाद में टैगलाइन आती है- 'एक मां को भी मां की जरूरत पड़ती है हर मोड़ पर'। इस प्रोमो को देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है- 'क्या बिखरी हुई अनुपमा की जिंदगी को, मां का साथ दिलाएगा एक नया नजरिया?'

शो में क्या चल रहा है
शो के अपडेट की बात करें तो इस वक्त अनुपमा की जिंदगी में तूफान आ रखा है। पहली शादी से तो उसए कभी सुख मिला नहीं और दूसरी शादी का अभी पहला साल खत्म हुआ नहीं कि अनुज ने साथ छोड़ दिया। अनुपमा अनुज का 26 साल पुराना प्यार है और अनुपमा का साथ पाने के लिए अनुज ने अनुपमा 26 सालों तक इंतजार भी किया। अब जो दोनों साथ आ गए हैं तो उनके बीच दूरियां भी बढ़ गई हैं। अनुज और अनुपमा ने अनाथ आश्रम में से छोटी अनु को गोद लिया था लेकिन फिर माया की एंट्री होती है जो अपनी बेटी को अपने साथ ले जाती है और इसी के बाद से ही अनुज ने अनुपमा का साथ छोड़ दिया।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X