Anupama Update: अनुपमा में होगी इस नई एक्ट्रेस की एंट्री? क्या ये एंट्री पड़ेगी अनुपमा पर भारी !

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी लीप के पूरी तरह बदल गई। जहां तरफ अनुज और अनुपमा हमेशा के लिए अब एक-दूसरे से दूर हो चुके है, तो वहीं दूसरी तरफ इस सीरियल के एक नहीं बल्कि कई नई एक्ट्रेसेस की एंट्री भी हुई है। इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल होने जा रहा है। जो अनुपमा को काफी मदद करेगी,क्योंकि अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका में काफी दिक्कतों का सामना कर रही है,लेकिन साथ ही सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस नई एंट्री से रुपाली गांगुली की शो से छुट्टी जाएगी?
किसकी हुई अनुपमा में नई एंट्री ?
दरअसल सीरियल में लीप आने के बाद दर्शक इस कहानी को और ज्यादा पसंद कर रहे है। वो जैसे अपने अनुपमा को खुश देखना चाहते है फाइनली वो देख पा रहे है,लेकिन अनुपमा को सपोर्ट करने के लिए सीरियल इश्कबाज में नजर आई एक्ट्रेस दिशी दुग्गल की मेकर्स ने एंट्री करवाई है। इश्कबाज के अलावा वो कई और सीरियल में काम कर चुकी है। आपको बता दें कि इस सीरियल में दिशी दुग्गल रेस्टोरेंट मालिक यानी की यशपाल की मां के रोल में नजर आने वाली है।
अनुपमा और दिशी दुग्गल की हुई दोस्ती
आपको बता दें कि इस सीरियल को लेकर और भी कई सारे दावे किया जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशपाल और अनुज का बहुत बड़ा कनेक्शन होने वाला है। आपको इस सीरियल के कहानी में देखने को मिलेगा कि यशपाल,अनुज का असली पिता है और यशपाल को मालती देवी काफी साल पहले धोखा देकर चली गई थी। जिसकी वजह से यशपाल आज भी लोगों से काफी अड़ियल तरह से बात करता है। यशपाल की मां अनुपमा की दादी सास बनेगी, जिसके बारे में अनुपमा को जल्द ही पता चल सकता है।
ये आने वाला है ट्विस्ट
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि कैसे अनुज को महसूस होने लगेगा कि जोशी बेन कोई और नहीं बल्कि अनुपमा है। जिसके वजह से वो बेहद परेशान हो जाएगा। उसे इस बात का डर सताएगा कि कहीं श्रुति को उसके और अनुपमा के बारे में सब पता ना चल जाए। दूसरी ओर यशपाल की मां अनुपमा से मुलाकात करेगी और अनुपमा उन्हें बेहद पसंद आएगी । दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications