Anupamaa Promo: अनुज से शादी तोड़कर अमेरिका पहुंची अनुपमा, खर्चा-पानी चलाने के लिए बनेगी वेटर

Anupamaa

Anupamaa New Promo: टीवी शो 'अनुपमा'लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। लेकिन बीते काफी हफ्तों से इस शो की कहानी लोगों को लगता है कि पसंद नहीं आ रही और यही वजह है कि ये शो TRP चार्ट्स पर अचानक से खिसक गया है लेकिन अब मेकर्स अपने फैंस के लिए एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।

आगामी ट्रैक के बारे में जानने के बाद रूपाली गांगुली के फैंस खुश होने वाले हैं। फिलहाल, शो में हम देख रहे हैं कि मालती देवी छोटी अनु को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही है। हालांकि, वह ऐसा करने में विफल रहती है। लेकिन जल्द ही, अनुपमा अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सपनों के लिए उड़ान भरेगी।

लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि आखिर अनुपमा अमेरिका पहुंच चुकी है। इस प्रोमों में दिख रहा है कि अनुपमा बर्फीली सड़क पर चल रही है। उसे एक गेंद मिलती है और वह उसे उठा लेती है। एक छोटी लड़की "मम्मा" कहती है जिससे अनुपमा को अपनी छोटी अनु की याद आती है। लेकिन जैसे ही वह मुड़ती है तो देखती है कि एक प्यारी सी लड़की उसकी ओर दौड़ रही है और अपनी गेंद मांग रही है।

अनुपमा उस बच्ची को प्यार से सहलाती है और गेंद वापस दे देती है। छोटी लड़की के माता-पिता उसे ले जाते हैं। अनुपमा को भी अपने नन्हें बच्चे की याद आती है। प्रोमो में अनुपमा की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा गया है कि वह शायद अपने सपनों के करीब पहुंच गई है लेकिन हर पल अधूरा लगता है क्योंकि वह बिल्कुल अकेली है।

इसके बाद, हम अनुपमा को एक कैफेटेरिया में कॉफी मग उठाते हुए देखते हैं, यह संकेत देते हुए कि कैसे अनुपमा अमेरिका में बसने और अपना जीवनयापन करने की कोशिश कर रही है। टीवी न्यूज पर अनुपमा प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है।

इस प्रोमो में सिर्फ अनुपमा को दिखाया गया है और इसके अलावा अनुज भी नहीं दिख रहा है और फैंस अब यही जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर अनुज और अनुपमा के रिश्ते का क्या होने वाला है। क्या वो दोनों अलग होने वाले हैं। क्या मालती देवी अपने इरादों में कामयाब हो जाएगी?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X