तुलसी विरानी के आते ही 'अनुपमा' की गद्दी हुई डामाडोल? TRP की रेस में थी अव्वल लेकिन अब तो है बुरा हाल

Anupamaa

Anupamaa Low TRP: रूपाली गांगुली, शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' कई महीनों तक टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना रहा। लेकिन अब इस शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से यह शो पहले पायदान से नीचे आकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

कहीं वजह तुलसी तो नहीं

'अनुपमा' की टीआरपी गिरने का कनेक्शन कहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू' के दूसरे सीजन से तो नहीं है। जब से ये खबर सुर्खियों के बाजार में आई है कि तुलसी विरानी इज बैक, तब से ही लोग कहने लगे कि भई अब तो अनुपमा को बंद ही कर दो क्योंकि टीवी को ओजी स्टार यानि स्मृति ईरानी वापस आ चुकी हैं।

TRP की गद्दी फिसली

पहले तो चलो सिर्फ खबरे ही उड़ रही थीं लेकिन जैसे बालाजी टेलीफिल्म्स ने तुलसी वीरानी का लुक रिलीज किया... भई टीवी इंडस्ट्री में तो हड़कंप ही मच गया। हर ओर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' वर्जन 2 के चर्चे होने लगे और इन्हीं चर्चाओं के बीच अनुपमा की सैड लाइफ असल में सैड होने लग गई क्योंकि टीआरपी की गद्दी जो छिन गई।

अद्रिजा रॉय की राय

इस गिरती टीआरपी को लेकर 'अनुपमा' में राही का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी राय रखी। पिंकविला से बातचीत में अद्रिजा रॉय ने कहा कि TRP का गिरना हमेशा समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा- 'सच कहूं तो कभी-कभी टीआरपी एक मिस्ट्री बन जाती है। हम सभी पूरी मेहनत से काम करते हैं, कंटेंट भी मजबूत होता है, फिर भी कुछ हफ्तों में रेटिंग वैसी नहीं आती जैसी उम्मीद होती है।'

अद्रिजा ने यह भी माना कि दर्शकों की पसंद समय-समय पर बदलती रहती है। उन्होंने कहा- 'हो सकता है किसी नई चीज ने लोगों का ध्यान खींचा हो या फिर यह बस एक सीजनल असर हो। लेकिन मुझे अपनी टीम और हमारी स्टोरी पर पूरा भरोसा है। हमें पता है कि शो में अब भी दम है।' लेकिन हमें लगता है कि ये सीजनल नहीं तुलसी असर है, जो अनुपमा पर काफी भारी पड़ रहा है।

कब शुरू हुआ था शो

टीवी का यह पॉपुलर शो 13 जुलाई 2020 से ऑनएयर हुआ था और तब से लेकर अब तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। हालांकि अब टीआरपी में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन टीम को भरोसा है कि दर्शकों का प्यार फिर से लौटेगा।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X