'अनुपमा' को देखकर ये फैन हो गई बेकाबू, पहले लगाया गले, फिर चूमे हाथ और फिर पैर छूकर किया ये काम

Anupamaa

Anupamaa Update: लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली की भूमिका ने ना केवल उन्हें कई तारीफें दिलाई हैं, इस शो के जरिए उन्होंने एक फैन बेस भी तैयार किया है। एक होममेकर के सशक्त, स्वतंत्र महिला में परिवर्तन का उनका कैरेक्टर दर्शकों को पसंद आया और इसके परिणामस्वरूप उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

रूपाली गांगुली जब भी सार्वजनिक रूप से बाहर जाती हैं तो फैंस से घिरी रहती हैं। हाल ही में, पैपराजी ने मुंबई में एक दिल छू लेने वाले पल को कैद किया जब रूपाली ने फैंस के एक ग्रुप के साथ बातचीत की और प्यार और समर्थन को देखकर काफी प्रभावित हुई।

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में, एक महिला को रूपाली गांगुली के पास आते और उन्हें गले लगाते देखा जा सकता है। फैन काफी एक्साइटेड लग रही थी और कहने लगी, "मैं आपको बहुत पसंद करती हूं।" इसके बाद उस महिला फैन ने रुपाली के हाथों को किस किया और रूपाली के पैर भी छुए। एक्ट्रेस ने उनका अभिवादन किया और उनके हाव-भाव पर प्यार से मुस्कुराईं। उन्होंने फैन के बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

रूपाली गांगुली वास्तव एक फेमस स्टार हैं। कुछ समय पहले, उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान हलचल मचा दी थी। अपने प्रिय सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में उत्साही लोग इकट्ठा हुए, जिससे एक जीवंत माहौल बन गया। इस मौके पर उन्हें अपने फैंस के साथ कुछ देर बातचीत करते देखा गया।

अभिनेत्री इन दिनों अपने शो अनुपमा की लगातार सफलता का आनंद ले रही है, जिसमें वह गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा चक्रवर्ती, मुस्कान बामने, निधि शाह, अल्पना बुच और अन्य के साथ अभिनय कर रही हैं। यह शो राजन शाही के डायरेक्टर कट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है और 2020 में अपनी शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट लीडर रहा है।

रूपाली गांगुली के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने पहले सीरियल 'सुकन्'या के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। उनकी इसके बाद वो 'दिल है कि मानता नहीं', 'जिंदगी तेरी मेरी कहानी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'आपकी अंतरा', और 'परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे शोज में नजर आईं।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X