..................... Anupamaa Latest Updates not maaya these two people are villain in Anuj Anupamaa Love Story - Hindi Filmibeat

Anupamaa: माया नहीं बल्कि अनुज और अनुपमा को बर्बाद करने में जुटे हैं ये दो दुश्मन, जोड़ी तोड़कर लेंगे दम

Anupamaa Latest Updates

Anupamaa Latest Updates: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के हिट डेली सोप 'अनुपमा' ने इस वक्त लोगों का दिल तोड़कर कर रख दियाट है। शो में फैंस चाह रहे हैं कि अनुज और अनुपमा का मिलन फिर से हो जाए। लेकिन इनकी दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और जल्द ही इनके मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

अनुज अनुपमा की जिंदगी के विलेन
छोटी अनु के जाने के बाद से ही अनुज और अनुपमा अलग-थलग हो गए हैं। एक तरफ अनुज अनुपमा को छोड़कर माया के पास चला गया है अपनी बेटी से मिलने के लिए तो दूसरी तरफ अनुपमा अपनी मां के साथ रहने लग गई है। अनुज और अनुपमा के बीच का विलेन लोग माया को बता रहे हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि माया से भी बड़े दो और विलेन हैं जो किसी भी हाल में अनुज और अनुपमा को एक साथ नहीं देखना चाहते हैं।

पहली दुश्मन बरखा
अनुज और अनुपमा की कहानी की पहली विलेन है बरखा। जो किसी भी हाल में नहीं चाहती कि अनुज और अनुपमा एक हों क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो बरखा से सारी दौलत छिन जाएगी जो वो होने नहीं देना चाहती। यही नहीं, बरखा ने अपने प्लान के लिए माया तक से हाथ मिला लिया है ताकि वो अनुज को मुंबई से वापस अनुपमा के पास आने ही ना दे।

दूसरा दुश्मन वनराज
जब से अनुज और अनुपमा अलग हुए हैं, वनराज को इसमें एक उम्मीद और एक मौका नजर आने लगा है। वो किसी भी हाल में अनुपमा को फिर से पाना चाहता है और अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है और अपने इन इरादों को उसने अनुज के सामने जाहिर भी कर दिया है। वनराज ने अनुज के मन में जहर घोला और वो लगातार अनुपमा के मन में भी अनुज के लिए जहर घोल रहा है। लेकिन अनुपमा बार-बार वनराज को आईना दिखा देती है।

अनुज और अनुपमा के अलग होने के बाद, इतने दुश्मन सामने आने के बाद क्या दोनों का प्यार जीत पाएगा? क्या दोनों फिर से एक हो पाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन ऐसी ही चटपटी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X