Anupamaa: गम में डूबे अनुज को अकेला छोड़कर, होली मनाने शाह हाउस जाएगी अनुपमा; लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
Anupamaa Latest Updates: 'अनुपमा' में इन दिनों अनुज और अनुपमा के रिलेशनशिप में काफी दिक्कतें चल रही हैं। अनुज छोटी के जाने के बाद गम में डूबा हुआ है लेकिन दूसरी तरफ अनुपमा होली मनाने शाह हाउस चली गई है।

Recommended Video
Anupamaa Latest Updates: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। छोटी के जाने के बाद अनुज टूट गया है और वो अब धीरे-धीरे अनुपमा से भी दूर जाने लगा है। बीते एपिसोड में अनुज का गुस्सा अनुपमा के लिए फूट-फूटकर निकला था। उसने गुस्से में यह तक कह दिया कि उसे अनुपमा के साथ रहकर घुटन हो रही है। यही नहीं, अनुज ने अनुपमा से यह भी कह दिया कि छोटी को दूर करके अनुपमा ने खुद को उससे काफी दूर कर दिया है और अनुज की ये हालत देखकर फैंस को जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है।
अनुज को छोड़ जाएगी अनुपमा
टीवी शो 'अनुपमा' में आज आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज को खूब समझाने की कोशिश करेगी लेकिन वो उसकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। अनुपमा में यह भी देखने को मिलेगा कि शादी के बाद अनुज और अनुपमा की पहली होली है लेकिन अनुज इतने गम में है कि अनुज होली मनाने तक से इंकार कर देता है। यही नहीं, आने वाले एपिसोड में तो यह भी दिखाया जाएगा अनुज को छोड़कर अनुपमा अकेले ही शाह परिवार की होली पर चली जाती हैं और फैंस को अनुपमा की ये हरकत जरा भी पसंद नहीं आई और वो उसे खरी-खोटी सुनाने लगे।


Click it and Unblock the Notifications