..................... Anupamaa latest update upcoming twist choti anu will be reason of fight between Pakhi and Anupamaa। अनुपमा अपडेट छोटी अनु की वजह से पाखी होगी मां से नाराज - Hindi Filmibeat

अनुपमा Spoiler: अनु की वजह से मां पर भड़केगी पाखी, अंकुश-बरखा को मिलेगा तगड़ा झटका

'अनुपमा' में आए दिन कुछ ना कुछ नए दिलचस्प प्लॉट आते रहते हैं। शो में अनुज और अनुपमा ने एक बच्ची को गोद लिया है। छोटी अनु के आ जाने से दोनों की खुशियों का ठिकाना नहीं है लेकिन, उसकी वजह से दोनों घरों में तूफान आ गया है। काव्या जहां अनुज और अनुपमा के फैसले का सपोर्ट करती है और वनराज से वो भी एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताती है।

ये बात सुनकर वनराज हैरान रह जाता है। अनुपमा के मेकर्स शो को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सीरियल में लगातार कुछ ना कुछ हाई वोल्टेज ड्रामा होता है जिसकी वजह से आने वाले एपिसोड्स के लिए फैंस और भी उत्साहित हो जाते हैं।

anupamaa-latest-update-upcoming-twist-choti-anu-will-be-reason-of-fight-between-pakhi-and-anupamaa

अनुज करेगा भाई से तीखे सवाल

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा और अंकुश, अनुज से बिज़नेस के बारे में पूछते हैं। बरखा अनुज से प्रोजेक्ट डिटेल शेयर करने के लिए कहती है। वो कहती है कि अंकुश, अमेरिका में भी बिज़नेस संभाल रहा था। इसके बाद अनुज अपने भैया भाभी से सवाल करते नजर आएगा कि अगर सब कुछ वहां ठीक चल रहा था तो वो वापस भारत क्यों लौटे? अनुज के तीखे सवाल से बरखा और अंकुश परेशान नज़र आएंगे।

पाखी के स्कूल में एडमिशन

अनुज और अनुपमा पूरी कोशिश करते दिखेंगे कि वो छोटी अनु का दाखिला पाखी के स्कूल में करवा पाएंगे। पाखी को इस बात पर गुस्सा आएगा कि उसकी मां अनु का दाखिला उसी स्कूल में कराना चाहती है। पाखी अनुपमा पर भड़क जाएगी और उससे पूछेगी कि आखिर वो चाहती क्या है? वो क्यों बड़ी बेटी के स्कूल में ही छोटी बेटी का दाखिला करवाना चाहती है।

किंजल भी होगी नाराज

'अनुपमा' में अब किंजल पर भी अनुपमा के फैसले का नकारात्मक असर पड़ता दिखेगा। छोटी अनु की वजह से अनुपमा किंजल की सोनोग्राफी के लिए समय से नहीं पहुंच पाएगी। वनराज, अनुपमा को बापूजी के सामने ताने मारते नजर आएगा। वो अनुपमा को जमकर खरी खोटी सुनाएगा कि फिर से मां बनने की वजह से वो अपनी सास होने की जिम्मेदारियां भूल रही है।

अब आगे क्या

आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर छोटी अनु को कैसा अनुज और अनुपमा के घर वाले अपनाते हैं। वहीं, दूसरी ओर बरखा और अंकुश की मुसीबत भी कम नहीं हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X