Anupamaa: गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरे नजर आई माया, तो क्या अनुज देगा अनुपमा को तलाक?

Anupamaa Latest Upcoming Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों फैंस को बेसब्री से उस पल का इंतजार है जब अनुज और अनुपमा मिलेंगे लेकिन लगता है इस मिलन में अभी रुकावट आने वाली है, क्योंकि माया की कोई चाल कामयाब हो सकती है।
माया की फोटो
अनुपमा और अनुज को दूर करने की माया पूरी कोशिश कर रही है। बरखा और माया चाह रहे हैं कि अनुज और अनुपमा कभी ना मिलें लेकिन पाखी उनके अरमानों पर पानी फेरती नजर आ रही है। पाखी मुंबई पहुंच गई है और वो अनुज को समझा रही है कि दोनों का एक होना कितना जरूरी है और ऊपर से छोटी अनु ने भी सच अनुज को बता दिया है कि उसकी मम्मी ने उसी के कहने पर ही उसे जाने दिया और यह जानने के बाद अनुज के मन में अनुपमा के लिए प्यार और बढ़ गया है। लेकिन इस बीच माया ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है कि फैंस को हैरानी हो रही है।
मंगलसूत्र पहने नजर आई माया
माया का रोल निभाने वाली छवि पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। सबको लग रहा था कि अब अनुज और अनुपमा एक होंगे लेकिन छवि की ये फोटो देखकर तो लग रहा है कि माया अब कोई चाल चलने वाली है। छवि के लुक की बात करें तो उन्होंने पीले और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना है और मांग में सिंदूर भी लगाया है। इन फोटोज को देखकर लोग छवि से सवाल पूछने लगे कि क्या उन्होंने अनुज से शादी कर ली है क्या?
Recommended Video
पाखी सामने लेकर आई सच्चाई
शो के अपडेट की बात करें तो पाखी ने अनुज को सोचने पर मजबूर कर दिया है और अनुज को पुराना प्यार याद दिलाया है। यही नहीं, पाखी ने अनुज को माया और बरखा की चाल के बारे में भी बता दिया है। पाखी अनुज को अनुज और अनुपमा की फोटोज दिखाती है जिससे उसका दिल और भी ज्यादा पिघल जाता है। पाखी कहेगी कि उसकी मां की कोशिशों कभी कोई कमी नहीं थी और जो कुछ भी हुआ उसके जिम्मेदार वो ही लोग हैं।
अनुपमा के पास लौटेगा अनुज
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुज वनराज को फोन करेगा और अनुपमा भी वहां पर होगी। अनुज कहेगा कि उसकी वजह से समर और डिंपी की शादी में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। अनुज वनराज से कहेगा कि वो अनुपमा तक उसका एख मैसेज पहुंचा दे कि उसका अनुज वापस आएगा और बहुत जल्द वापस आएगा और उसके और अपने बीच सब ठीक कर देगा। क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करता है।


Click it and Unblock the Notifications