..................... Anupamaa Latest Promo Makers Copy Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kiara Story Aadhya Faced Anupama - Hindi Filmibeat

Anupamaa मेकर्स पर भड़के 'ये रिश्ता' के फैन्स, स्टोरी कॉपी करने का लगाया इलज़ाम, बोले- कायरा की...

Anupamaa Latest Promo

Anupamaa Latest Promo: स्टारप्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' इस वक़्त अपनव जनरेशन लीप को लेकर चर्चा में है। काफी सारे सितारों ने तो शो को अलविदा कह दिया है तो कुछ कि नई एंट्री भी हुई है। रूपाली गांगुली को अभी भी अनुपमा के किरदार में देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच लेटेस्ट ट्रेक में अनुज को अनुपमा से दूर देखा गया।

अनुपमा में नजर आ रहा है कि आध्या भी अपनी मां से दूर दिखाई दी। लेकिन प्रोमो रिलीज होने के बाद काफी सारे लोगों ने अनुपमा के मेकर्स को ट्रोल कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों, तो आपको बता दें कि प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद हर किसी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में "कायरा" की जोड़ी याद आ गई।

जी हां, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक का किरदार निभाया था। अब हाल ही में अनुपमा सीरियल के प्रोमो में दिखाया गया की अनुपमा का सामना आध्या से होता है और वह उस पर प्यार लुटाती है। लेकिन आध्या भी गुस्से में अपनी मां को अपने से मना कर देती है।

इसी बीच प्रेम यानी कि शिवम खजुरिया का किरदार आध्या को समझाते हुए नजर आता है। अब शो के प्रोमो को देखने के बाद में लोगों का कहना है कि 'अनुपमा' के मेकर्स 'ये रिश्ता' की कॉपी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते लिखता है कि एक शो है जो 'ये हैं मोहब्बतें' की स्टोरी कर रहा है तो अब 'ये रिश्ता' की कॉपी की जा रही है।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X