Anupamaa Written Update: अधिक के जाल में ऐसी फंसेगी पाखी, पति के लिए मां के आगे बेटी रखेगी ये शर्त

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि अनुपमा को पता लग गया है कि अधिक ने ही रोमिल को फंसाने के लिए चाल चली है। वो अधिक को धमकाती है लेकिन पाखी बीच में आकर अधिक को बचा लेती है और अधिक पाखी को हथियार बनाकर कपाड़िया एंपायर हड़पने की साजिश चल रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बापूजी अनुज को मैसेज भेजेंगे कि राखी में वो अनुपमा, पाखी, छोटी और रोमिल को लेकर शाह हाउस आ जाए। वनराज कहता है कि वो अधिक को लेकर ना आए। लेकिन अनुपमा को इस बात की चिंता होती है कि पाखी अधिक के बिना शाह हाउस नहीं जाएगी।
शाह हाउस में बा प्रसाद बनाएगी तो काव्या वहां आ जाएगी लेकिन बा उसे धुत्कार देगी और किंजल से कहेगी कि वो काव्या को प्रसाद के आसपास भी ना भटकने दे। किंजल काव्या को समझाती है कि बा का गुस्सा सही है, वो इतनी जल्दी उसे माफ नहीं कर सकती हैं। लेकिन वो कहेगी कि अगर उसे भगवान का प्रसाद बनाने से खुशी मिलती है तो वो प्रसाद बना ले। काव्या कहती है कि बा नाराज हो जाएगी लेकिन किंजल कहती है कि जो गलती उसने की है, वही गलती तोषू और वनराज ने भी की है तो, जब वो सभी चीजों में शामिल हो सकते हैं तो वो क्यों नहीं।
समर अपनी बहनों पाखी और छोटी के लिए गिफ्ट पैक कर रहा होता है तो डिंपी नाराज हो जाती है कि उनसे अपनी बहनों पर इतना सारा खर्च क्यों कर दिया। यही नहीं डिंपी पारितोष को भी सुना देती है कि उसके पास पैसे नहीं है तो वो कुछ कर नहीं सकता और समर के पैसों पर अपना टैग लगवा लेगा। वनराज डिंपी को शांत रहने और त्योहार के दिन सीन ना क्रिएट करने के लिए कहता है। वो कहता है कि भाई-बहन के बीच किसी को भी आने का हक नहीं है, डिंपी को भी नहीं।
उधर कपाड़िया हाउस में बरखा अधिक को राखी बांधती है और अधिक वहां भी इमोशनल ड्रामा करता है और पाखी के सामने अपनी बहन को कहता है कि इस साल उसके पास अपनी बहन को देने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि वो कोई काम नहीं करता है। ये सुनकर पाखी जाती है और अपना हार जो उसकी मां ने दिया होता है वो लाकर बरखा को दे देती है।
छोटी रोमिल को राखी बांधने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है, लेकिन अपने पापा अंकुश के कहने पर वो राखी बंधवाने के लिए मान जाता है। अनुपमा पाखी से कहती है कि वो आकर रोमिल को राखी बांध दे लेकिन पाखी मना कर देती है। पाखी अधिक के साथ शाह हाउस जाने के लिए तैयार होती है तो अनुपमा कहती है कि सिर्फ पाखी को ही बुलाया है, अधिक को नहीं।
पाखी अधिक के बिना ही शाह हाउस जाने के लिए तैयार हो जाती है लेकिन बदले में शर्त रखती है कि मिस्टर तलवार वाला प्रोजेक्ट अधिक हैंडल करेगा। अनुपमा पाखी पर गुस्सा करती है कि जो काम पाखी को मिला है उसकी इज्जत करे, प्यार में आकर अपना करियर ना बर्बाद करे। अनुपमा पाखी के सामने अधिक को खरी-खोटी सुनाती है। लेकिन पाखी नहीं मानती है और अपनी जिद पर अड़ी रहती है।


Click it and Unblock the Notifications