रातों रात इस फेमस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया 'अनुपमा', अब कौन देगा वनराज का साथ?

Anupamaa

Anupamaa Update: टीवी शो 'अनुपमा' में एक ऐसा शो है, जिसने हमेशा TRP चार्ट में लोगों के बीच जगह बनाई है। यह शो जबसे शुरू हुआ है, नंबर 1 ही बनकर रहा है। अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि इस शो से एक एक्ट्रेस ने गुडबॉय कर दिया है और इस बात को खुद उस एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया है।

शो को पसंद करते हैं लोग

राजन शाही और टीम ने निश्चित रूप से इस तरह के शो के साथ इतिहास रचा है। रूपाली गांगुली अनुपमा के रूप में देश के लोगों का दिल जीत रही हैं और जो चीज़ शो को इतना शानदार बनाती है, वह है कलाकारों की टोली, जो शो में बहुत सारा स्वाद जोड़ती है। यह शो एक बेहद मजबूत महिला की कहानी को सामने लाया है जो अपनी पहचान को मजबूत बनाए रखने के लिए सामाजिक और पारिवारिक दबाव से लड़ती है।

एकत सरैया ने छोड़ा शो

कई महान कलाकार बहुत ही अभिन्न किरदार निभाते हुए शो की यात्रा का हिस्सा रहे हैं और ऐसी ही एक अभिनेत्री एकता सरैया हैं, जिन्होंने शो में वनराज की बहन डॉली की भूमिका निभाई थी। अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।

दूसरे शो में कर रही हैं काम

एक्ट्रेस ने टेलीचक्कर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि "मैं अब अनुपमा का हिस्सा नहीं हूं, मेरे लिए एक ही समय में दो शो का हिस्सा बनना शारीरिक रूप से असंभव था क्योंकि एक का टेलीकास्ट 7 दिन का है। इसलिए, मुझे 'अनुपमा' को अलविदा कहना पड़ा, लेकिन मैंने शो में बहुत सारी बेहतरीन यादें बनाई हैं, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे डॉली की भूमिका निभाने का मौका मिला, और मैं इस अवसर के लिए डीकेपी की आभारी हूं, यह बस समय था आगे बढ़ने के लिए, लेकिन मैं शो को जरूर मिस करूंगी।"

खैर, हमें इस बात का दुख है कि हमें डॉली को जल्द ही शो में देखने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन एकता को ज़ी टीवी के नए शो 'क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है' में देखना रोमांचक होगा।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X