Anupamaa: अनुज अनुपमा के मिलन से पहले वनराज और काव्या हुए रोमांटिक, गाने में अपनी केमिस्ट्री से लगाई आग

Anupamaa Update: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों फैंस अनुज और अनुपमा के मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई चाह रहा है कि एक बार फिर से अनुज अपनी अनुपमा के पास लौट आए लेकिन इस बीच वनराज और काव्य के रोमांस की खबरें उड़ान भर रही हैं।
वनराज काव्या का रोमांस
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में भले ही वनराज और काव्या एक-दूसरे से अलग नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो काफी करीब नजर आए हैं। हाल ही में अनुपमा के इन दो एक्टर्स का एक म्यूजिक वीडियो आया है जिसमें वनराज यानी सुधांशु पांडे और काव्या यानी मदालसा शर्मा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इनके इस वीडियो को देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई है क्योंकि दोनों इस म्यूजिक वीडियो में काफी अच्छे लग रहे हैं और इस वीडियो में उनका रोमांस कूट-कूट कर बाहर आ रहा है।
मदालसा शर्मा हैं एक स्टार किड
आपकी जानकारी के लिए बता दें के सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा शादीशुदा है। सुधांशु पांडे की पत्नी का नाम मोना पांडे है और सुधांशु के दो बेटे भी हैं। वहीं मदालसा शर्मा के पति का नाम मिमोह चक्रवर्ती है जो कि वेटेरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। कुछ साल पहले ही मिमोह और मदालसा की शादी हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मदालसा शर्मा एक स्टार किड हैं और वो शीला डेविड जिन्होंने महाभारत में देवकी का रोल निभाया था और वो इसके अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं उनकी बेटी हैं। मदालसा शर्मा के पिता मशहूर प्रोड्यूसर हैं जिनका नाम सुभाष शर्मा है।
काव्या से 17 बड़े हैं वनराज
टीवी की दुनिया में आने से पहले मदालसा शर्मा ने अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें इतनी सफलता नहीं मिल पाई। इसी वजह से उन्होंने साल 2020 में टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपने पहले ही सीरियल में वो लोगों के दिलों में छा गई हैं। इस शो में वो काव्या का रोल निभा रही हैं जो वनराज की पत्नी है। शो में तो इस वक्त वनराज और काव्या के बीच आए दिन अनबन दिखाई जाती है लेकिन असल जिंदगी में सुधांशु और मदालसा काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों के बीच उम्र का फासला भी काफी बड़ा है। सुधांशु मदालसा से 17 साल बड़े हैं लेकिन ये उम्र का फासला उनकी दोस्ती के दरमियान नजर नहीं आता है।


Click it and Unblock the Notifications