..................... Anupamaa Fame Rupali Ganguly wore mini dress fans gone crazy by seeing her in short dress - Hindi Filmibeat

अमेरिका जाने के दिन करीब आते ही 'अनुपमा' पर छाया वेस्टर्न रंग, साड़ी छोड़कर अब मिनी ड्रेस में आई नजर

anupamaa

Anupamaa Update: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब बवाल मचा है। अनुपमा के अमेरिका जाने के दिन करीब आ रहे हैं और शाह हाउस उसकी फेयरवेल पार्टी की जोरों-शोरों से तैयारियों में लगा हुआ है और दूसरी तरफ अनुज भी उंगली पर अनुपमा के जाने के दिन गिन रहा है।

अनुपमा की फोटो

अनुपमा को अपने जीवन का सबसे बड़ा मौका मिला है, जिसे वो किसी भी हाल में अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। वो तीन साल के लिए अमेरिका जाने वाली है और इस मौके के लिए अनुपमा ने भी अपनी कमर कस ली है। लेकिन इस बीच अनुपमा का रोल निभाने वाली रुपाली गांगुली की एक फोटो सामने आई है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं।

फैंस हुए हैरान

रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो अपने हुस्न को दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लू प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस को उन्होंने पिंक हील्स के साथ कैरी किया है। रुपाली गांगुली का ये लुक देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि उन्हें ऐसे लुक में पहले कभी नही देखा गया था। कमेंट सेक्शन में उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

नंबर वन है अनुपमा शो

रूपाली गांगुली ने अपने अनुपमा के किरदार से घर-घर में एक खास पहचान बना ली है। इतना ही नहीं उनके किरदार को लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। 'अनुपमा' सीरियल की टीआरपी भी टॉप पर बनी रहती है। यहां तक कि अनुपमा और अनुज की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इन दिनों सीरियल में भी काफी ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। जिसे दर्शक भी चटकारे ले कर देखते हैं।

रुपाली का करियर

अगर हम रूपाली गांगुली के करियर पर नजर डालते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साराभाई vs साराभाई सीरियल में मोनिशा साराभाई का रोल प्ले किया था। जिसके साथ में वह बिग बॉस के पहले सीजन में भी देखी जा चुकी है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो बायस्कोप भी उन्होंने होस्ट किया है। टीवी पर सीधी सादी बहू के रूप में नजर आने वाली रूपाली गांगुली को स्टंट शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 में भी देखा गया। लेकिन असल पहचान उन्हें अनुपमा के किरदार से मिली।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X