8 साल की उम्र में शुरू किया करियर, फिल्मों में हुईं नाकामियाब, अब ये हसीना टीवी पर बिखेर रही जलवा

Anupamaa Aka Rupali Ganguly Struggle: टीवी की कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी है जो कि बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की और आज के वक्त में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं रूपाली गांगुली की।
रूपाली गांगुली मशहूर फिल्म मेकर अनिल गांगुली की बेटी है और उन्होंने सिर्फ 8 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने अपने पिता की फिल्म 'साहेब' में काम किया था। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और फ्लॉप साबित हुई। जिसमे 'दो आंखें बारह हाथ, और अंगारा जैसी फ़िल्में शामिल हैं।
लेकिन आपको बता दे कि रूपाली गांगुली के दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वह कई और फिल्मों में भी नजर आई। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने टीवी में डेब्यू किया और 'सुकन्या' शो में नजर आई। लेकिन उन्हें साल 2003 में आए शो 'संजीवनी' में डॉक्टर सिमरन चोपड़ा के किरदार से ब्रेक मिला।
बाद में रूपाली गांगुली को 'सिटकॉम साराभाई वर्सेस साराभाई' सीरियल में मोनिशा साराभाई का रोल निभाने का मौका मिला। इसके बाद वह कहानी घर-घर की और काव्यांजलि जैसे शोज में नजर आई। 'बिग बॉस 1' का भी वह हिस्सा रही। जिसके बाद 'अनुपमा' शो से रातो-रात वह पॉपुलर हो गई। हालांकि अब उन्होंने राजनीति में एंट्री ली है और बीजेपी को ज्वाइन किया है।


Click it and Unblock the Notifications