Fawad Khan के बयान पर बुरी तरह भड़कीं Rupali Ganguly, एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी एक्टर को दिया मुंह तोड़ जवाब

Rupali Ganguly On Fawad Khan: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस फवाद खान को बुरी तरह से ट्रोल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फवाद ने भारत की पाकिस्तान में हाल ही में किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को शर्मनाक हमला बताया था।
रुपाली गांगुली का जवाब
फवाद खान के इस रिएक्शन को कवर करते हुए एक न्यूज पर रुपाली गांगुली ने अपना जवाब दिया। रूपाली गांगुली ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा- "आपका भारतीय फिल्मों में काम करना भी हमारे लिए 'शर्मनाक' था।"
लोगों ने फवाद को किया ट्रोल
रूपाली की इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उनकी बात का सपोर्ट किया और फवाद खान की जमकर ट्रोल भी किया। आपको बता दें, पाकिस्तानी एक्टर फवाद जो पहले 'कपूर एंड सन्स', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर शोक जताया था।
फवाद खान ने क्या कहा था
फवाद ने सोशल मीडिया पर लिखा था- "इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करता हूं।"
उन्होंने आगे लिखा- "सभी से विनम्र निवेदन है- उकसाने वाले शब्दों से आग में घी डालना बंद करें। यह निर्दोष लोगों की जान के लायक नहीं है। अल्लाह सभी को समझदारी दे। पाकिस्तान जिंदाबाद।"
पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट हुए ब्लॉक
भारत में अब फवाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन उनके बयान के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। फवाद के अलावा, महिरा खान, हानिया आमिर और सजल अली जैसे दूसरे पाकिस्तानी सितारों ने भी भारत की कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताया।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर एक सटीक सैन्य कार्रवाई थी, जिसे भारतीय सेना ने PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर अंजाम दिया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











