Anupamaa ने राजनीति में मारी धांसू एंट्री, Rupali Ganguly ने एक्टिंग करियर के पीक पर ज्वॉइन की BJP

Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Joins BJP: टीवी स्टार रूपाली गांगुली, जो 'अनुपमा' और 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में अपने रोल के लिए फेमस हैं, उन्होंने बुधवार को भारतीय राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा की है। एक्ट्रेस विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

समाचार एजेंसी ANI ने दिल्ली मुख्यालय में राजनीतिक पार्टी में शामिल होने वाली एक्ट्रेस का एक वीडियो भी शेयर किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'जब मैं विकास के इस महायज्ञ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए...मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है ताकि मैं जो भी करूं, सही तरीके से कर सकूं।'

कथित तौर पर रूपाली आज भारत में सबसे अधिक फीस पाने वाले टेलीविजन सितारों में से एक है। इस साल की शुरुआत में, रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अपने 'फैन गर्ल' पल को साझा किया था।

रूपाली गांगुली फिलहाल अपने शो 'अनुपमा' में व्यस्त हैं, जो आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले टीवी शो में से एक है। वह साराभाई वर्सेज साराभाई नामक कॉमेडी-ड्रामा शो से मशहूर हुईं, जो लोगों में काफी लोकप्रिय था। यह कॉमेडी शो पहली बार 2004 में प्रसारित हुआ था और महज डेढ़ साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। शो में सुमीत राघवन, सतीश शाह और देवेन भोजानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

रूपाली ने कई सफल टेलीविजन सीरीज में एक्टिंग करना जारी रखा, विशेष रूप से 'बा बहू और बेबी' और 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी', जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। सात साल के गैप के बाद, वह सोप ओपेरा 'अनुपमा' के साथ लौटीं।

Read more about: rupali ganguly anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X