'तुम कभी मां नहीं बन सकती...' प्रेग्नेंट होने के लिए पल-पल तड़पी ये हसीना, डॉक्टर्स ने तोड़ दी थी उम्मीद

Anupamaa Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Pregnancy: टीवी की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी रूपाली गांगुली ने 'अनुपमा' शो से घर-घर में अपनी एक खास पहचान कायम की है। हालांकि इससे पहले वह साराभाई वर्सेस साराभाई में मोनिशा की भूमिका भी निभा चुकी है। हर किरदार में रूपाली गांगुली खुद को बहुत ही बेहतरीन तरीके से ढालना जानती हैं।

लेकिन रूपाली गांगुली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2013 में अश्विन वर्मा के साथ में शादी की और इसके बाद उन्हें एक बेटा रुद्रांश भी हुआ। लेकिन दोनों का बेटा शादी के काफी लंबे वक्त बाद हुआ और यह किसी चमत्कार से काम नहीं था। इस बात का खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया।

इंडिया फोरम के साथ इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली ने निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ साझा किया और बताया की शादी के बाद जब वह पहली बार बच्चों को लेकर प्लानिंग कर रही थी तो लंबे वक्त तक डॉक्टरों ने उन्हें कहा था कि वह कभी भी मां नहीं बन पाएंगी। यहां तक कि उन्हें यह भी कहा गया था कि वह मां बनने के लिए IVF का सहारा लें।

हालांकि लंबे वक्त बाद रूपाली गांगुली प्रेग्नेंट हुई और उनकी नॉर्मल डिलीवरी से एक बेटा भी हुआ। एक्ट्रेस ने अपने लेबर पेन को लेकर बात की और कहा कि उनका लेबर पेन हर मिनट बहुत ही ज्यादा कीमती था। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह हर हाल में हमेशा से नॉर्मल डिलीवरी ही करना चाहती थी, जिससे वह लेबर पेन को महसूस कर पाएं।

रूपाली गांगुली ने इस दौरान कहा कि जब लोग आपसे उम्मीद छोड़ देते हैं और कहते हैं कि आपको वह चीज कभी भी नहीं मिलेगी। लेकिन अगर आपको वह चीज मिल जाती है तो उसे आप पूरे दिल से प्यार करते हो। उन्होंने बताया कि वह 9 घंटे तक लेबर पेन में रही और सुबह से शाम तक उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया था।

हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले रूपाली गांगुली ने थायराइड के चलते काफी ज्यादा समस्याओं का सामना किया था। जिसकी वजह से उनकी फर्टिलिटी भी काफी ज्यादा काम हो गई थी और उन्हें कंसीव करने के लिए कई सारे डॉक्टर से कंसल्ट करना पड़ गया था। लेकिन फिर भी उनके जीवन में एक रोशनी की किरण आई।

Read more about: anupamaa rupali ganguly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X