रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के लगाए आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बुरा लगता है कि...

Rupali Ganguly On Controversy With Esha Verma

Rupali Ganguly On Controversy With Esha Verma: अनुपमा शो से मशहूर हुई रूपाली गांगुली इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल उनकी सौतेली बेटी ने उन पर कई सारे आरोप लगा दिए हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने भी बाद में कई सारे पोस्ट शेयर किया और इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनको टॉक्सिक और अब्यूसिव कहा था। मालूम हो कि ईशा, अश्विन और उनकी पहली पत्नी सपना की बेटी है। साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया था और 2013 में अश्विन ने रूपाली गांगुली के साथ में शादी कर ली थी।

हालांकि साल 2020 में ईशा द्वारा पोस्ट किए गए नोट के चलते पूरी कंट्रोवर्सी हुई है। बाद में ईशा ने रूपाली पर कई और आरोप भी लगाए थे। ईशा का आरोप था कि रूपाली का अश्विन के साथ में अफेयर था। जब ईशा की मां से अश्विन शादीशुदा थे। ईशा ने तो रूपाली पर कंट्रोलिंग और अब्यूसिव के भी आरोप लगा दिए थे।

ईशा वर्मा का आरोप था कि रूपाली गांगुली ने उनको और उनके मन दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन अब हाल ही में रूपाली गांगुली ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पूरी कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ दी है। इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया था कि इन सब चीजों ने उनको प्रभावित किया है।

रूपाली गांगुली ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "अगर मैं यह कहूं कि मुझे इसे कोई फर्क नहीं पड़ता तो यह झूठ होगा। ऐसा होता है और हम इंसान हैं। अगर कोई हमारे पीठ पीछे थोड़ी सी भी बुराई कर देता है तो बुरा लगता है। जो लोग प्यार करते हैं वह प्यार करेंगे। आप अच्छे काम करते रहो और अच्छी चीजें आपके साथ में आज नहीं तो कल जरूर होगी। बुरा समय आता है लेकिन अच्छाई भी हमेशा जीत जाती है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले महीने ही रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। जिसमें उनको जीत भी हासिल हुई और आपको बता दें कि रूपाली गांगुली ने इशा वर्मा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कर दिया था।

Read more about: anupamaa rupali ganguly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X