..................... अनुपमा फेम रुपाली गांगुली और शहनाज गिल का इनसाइड पार्टी डांस वीडियो वायरल।Anupamaa Fame Rupali ganguly and shehnaaz gill Inside Party dance video viral - Hindi Filmibeat

अनुपमा के साथ Shehnaaz Gill ने लगाया ऐसा ठुमका, फैंस को याद आई बिग बॉस की सना

shehnaaz gill, , Rupali ganguly

Rupali Ganguly And Shehnaaz Gill Dance Video:बिग बॅास फेम शहनाज गिल और टीवी की अनुपमा का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का यह लेटेस्ट वीडियो छाया हुआ है। जहां पर शहनाज और अनुपमा यानी कि रूपाली गांगुली के बीच की यह दोस्ती आप देखते रह जायेंगे। इस वीडियो में टीवी के 2 लोकप्रिय चेहरे थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शहनाज गिल और रूपाली गांगुली की मुलाकात एक शादी में हुई।

दोनों ने मिलकर डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की और अपने डांस से आग लगा दी। यह शादी का मौका था, शहनाज गिल की मैनेजर कौशल जोशी का। कौशल जोशी और हीना लाड की शादी में कई सेलेब्स आ गए। ऐसे में शहनाज गिल और अनुपमा फेम रुपाली गांगुली भी वहां मौजूद हुए। इंटरनेट पर कौशल की शादी रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शहनाज गिल और रुपाली गांगुली आजा आजा दूल्हे राजा सांग पर ऐसा डांस कर रही हैं कि आप खुद अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। शहनाज गिल ने इस शादी का भरपूर मजा लिया है। जहां पर शहनाज गिल नाच मेरी रानी सांग पर भी काफी थिरक रही हैं। शहनाज गिल के फैंस ने इंस्टाग्राम पर इन सारे वीडियो को शेयर किया है।

शादी के इनसाइड वीडियो में शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह भी साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का साथ देखने के बाद फैंस को बिग बॅास 13 की याद आ गई। जहां पर विशाल और शहनाज की दोस्ती और झड़प भी देखने को मिली थी। शहनाज गिल के फैंस ऐसा एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं जहां वह अपनी क्वीन की तस्वीरें और वीडियो को वायरल नहीं करते हैं। शहनाज भी इन दिनों अपने स्टाइल और बोल्डनेस से इंटरनेट पर पूरी तरह से छाई रहती हैं। आप भी देखिए शहनाज के कई सारे वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X