मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'अनुपमां' फेम रुपाली गांगुली, Viral हुई सालों पुरानी फोटो
टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमां के सेट पर कुछ दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे। इस सेट पर मिथुन अपनी बहू एक्ट्रेस मदालसा शर्मा को सरप्राइज देने के लिए पहुंचे थे। मदालसा शो में काव्या की भूमिका निभा रही हैं। सेट पर मिथुन चक्रवर्ती ने आकर अनुपमा की पूरी कास्ट से मुलाकात की।
इस दौरान की कुछ फोटोज रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी के साथ एक खुलासा भी हुआ है कि एक फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की एक्ट्रेस रह चुकी हैं रुपाली गांगुली। रुपाली गांगुली ने इसका जिक्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया है। रुपाली गांगुली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म मिथुन के साथ की थी। इस फिल्म का नाम अंगारा था। इस फिल्म का निर्देशन खुद रुपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली ने किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि सेट्स पर मुझे पापा और मिथुन से डांट पड़ती थी। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी।
रुपाली को डांटने की वजह ये थी कि वह एक्टिंग को गंंभीर तौर पर नहीं लेती थीं। याद दिला दें कि जब मिथुन खुद अनुपमां के सेट पर पहुंचे तो पूरी स्टार कास्ट हैरान हो गई। अनुपमां के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पूरी टीम के साथ मिथुन चक्रवर्ती की फोटो शेयर की गई।
इसके साथ लिखा गया कि अनुपमां के सेट पर अचानक आने के लिए मिथुन चक्रवर्ती आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं रुपाली की बात की जाए तो टीवी पर आने से पहले वह अंगाना, दो आंखे 12 हाथ , सतरंगी पैराशूट जैसी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दूसरी तरफ अनुपमां शो लॅाकडाउन में शुरू होने के साथ टीआरपी पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। रुपाली इस शो में टाइटल भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












