'अनुपमा' की माया ने दिखा ही दिया अपना बोल्ड अंदाज, साइड से कटी पूरी ड्रेस में दिखाया अपना क्लीवेज

Chhavvi Pandey Photos: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' में निगेटिव रोल निभाने वाली एक्ट्रेस माया के रोल के खत्म होने का इंतजार फैंस लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। माया ने बेहद कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। अपने निगेटिव रोल की वजह से उन्हें काफी तारीफें भी मिली हैं। अब हाल ही में उनका हुस्न चर्चा का विषय बन रहा है।
छवि ने शेयर की फोटोज
अनुपमा की माया अपने रोल की वजह से हर ओर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन वो अपने रोल के अलावा अपने हुस्न के लिए भी जानी जाती हैं। छवि पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने हुस्न की बिजलियां गिरा दी हैं। हसीना ने सफेद ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
बोल्ड लग रहीं छवि
छवि पांडे ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी ये ड्रेस साइड से कटी हुई है और साथ ही इस आउटफिट में उनका क्लीवेज साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर हर कोई हैरान है। कई फैंस ने कहा कि हमें आपका रोल पसंद नहीं, लेकिन तुम्हारी एक्टिंग कमाल की है। कई लोगों ने तो छवि पांडे के हुस्न की तारीफ की है।
खत्म होगा माया का रोल
शो के फैंस माया के ट्रैक के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह किरदार बहुत ज्यादा नकारात्मक हो गया है और इसने अनुज अनुपमा की जिंदगी में तबाही मचा दी है। अनुज को ब्लैकमेल करने से लेकर छोटी अनु को नुकसान पहुंचाने तक, वह दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। वह एक बार फिर अपना धैर्य खो देगी और हमला करेगी। जल्द ही शो से माया का पत्ता साफ होने वाला है और फैंस इस बात को लेकर काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications