'अनुपमा' की 'काव्या' उर्फ मदालसा शर्मा से शादी करके पछता रहा मिथुन का बेटा, वीडियो में कहा- 'मैं लुट गया'

madalsa sharma

Madalsa Sharma Video: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' में काव्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन लोगों से अपनी निजी जिंदगी की डिटेल शेयर करती रहती हैं। मदालसा का हाल ही में चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

मदालसा का वीडियो आया सामने

मदालसा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा के इस वीडियो में उनके पति मिमोह भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मदालसा कहती हैं मेरे पति मुझसे शादी के बाद कहते हैं और तभी मिमोह आकर गाने लग जाते हैं- 'मैं लुट गया, मान के दिल का कहा'। मदालसा और मिमोह का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

मदालसा का करियर

मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अपनी निजी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी की झलक लोगों को दिखाती रहती हैं। मदालसा के फैंस भी जरा कम नही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। टीवी की दुनिया में आने से पहले मदालसा शर्मा ने अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें इतनी सफलता नहीं मिल पाई। इसी वजह से उन्होंने साल 2020 में टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपने पहले ही सीरियल में वो लोगों के दिलों में छा गई हैं। इस शो में वो काव्या का रोल निभा रही हैं जो वनराज की पत्नी है।

मिथुन की बहू हैं मदालसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें के सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा शादीशुदा है। सुधांशु पांडे की पत्नी का नाम मोना पांडे है और सुधांशु के दो बेटे भी हैं। वहीं मदालसा शर्मा के पति का नाम मिमोह चक्रवर्ती है जो कि वेटेरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। कुछ साल पहले ही मिमोह और मदालसा की शादी हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मदालसा शर्मा एक स्टार किड हैं और वो शीला डेविड जिन्होंने महाभारत में देवकी का रोल निभाया था और वो इसके अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं उनकी बेटी हैं। मदालसा शर्मा के पिता मशहूर प्रोड्यूसर हैं जिनका नाम सुभाष शर्मा है।

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa madalsa sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X