..................... Anupamaa Fame Gaurav Khanna and Nidhi Shah romantic dance video gone viral - Hindi Filmibeat

'अनुपमा' की बहू किंजल के संग अनुज ने किया रोमांस, बेडरूम में जाकर कभी बाहों में भरा तो कभी गोद में उठाया

Anupamaa Update

Anupamaa Update: टीवी सीरियल अनुपमा को टीवी इंडस्ट्री का बेस्ट सीरियल माना जाता है। यही वजह है कि यह शो TRP लिस्ट पर टॉप पर छाया रहता है। शो के ऐसे कई हिस्से हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं और खासतौर पर तो अनुज अनुपमा की केमिस्ट्री। लेकिन हाल ही में अनुपमा मैडम के पति तो किसी और के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुज अनुपमा की बहू किंजल के साथ ही रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, अनुज यानी गौरव खन्ना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने किंजल को बाहों में भर रखा है। डांस करते-करते गौरव किंजल यानी निधि शाह को अपनी गोद में भी उठा लेते हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों की भौंहें तन गई हैं। कई यूजर ने किंजल यानी निधि को अपने सौतेले ससुर के साथ डांस करने पर ट्रोल किया है।

हालांकि, किंजल और अनुज की इस केमिस्ट्री की कई लोगों ने तारीफ भी की है और उनकी जोड़ी को हॉट कपल तक करार दे दिया है। खैर ये जोड़ी टीवी स्क्रीन पर तो आपको देखने को नहीं मिलेगी लेकिन बिहाइंड द सीन के इस वीडियो ने कई लोगों के दिन को बना दिया है।

अब अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो अनुपमा में आने वाले एपिसोड को लेकर एक प्रोमो हाल ही में आया था। प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा डिंपी की प्रेग्नेंसी की खबर से बेहद खुश हैं। हर कोई इस खबर पर खुशी मनाता है और सभघी आदमी पार्टी करने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। लेकिन बाद में सभी समर की लाश के साथ लौटते हैं। अपने लाडले बेटे को मरा देखकर अनुपमा का दिल दहल जाता है और हर कोई हैरान हो जाता है। इसी प्रोमो में वनराज चिल्लाकर सबको बताता है कि समर की मौत के लिए अनुज जिम्मेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X