Anupamaa: अनुज के लौटते ही माया ने शेयर कर दी ऐसी फोटो, फैंस ने गुस्से में छवि पांडे को किया ट्रोल

Anupamaa

Anupamaa Update: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों काफी ट्विस्ट चल रहे हैं। अनुज अनुपमा ने हालातों के आगे घुटने टेक दिए हैं और अनुपमा ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। इस वक्त अनुज माया के साथ ही रहेगा क्योंकि उसे लगता है कि माया की हालत उसकी वजह से ही खराब हुई है। वो माया के साथ रहकर उसका ख्याल रखेगा।

क्या चल रहा है शो में

आज के एपिसोड में आपने देखेंगे माया अनुज के लिए पागल हो गई है और वो अनुपमा पर कई-कई इल्जाम लगाती है। लेकिन अनुपमा भी माया को काफी ज्यादा सुनाती है। अनुपमा जब कहती है कि अनुज और उसकी राहें अभी अलग ही रहेंगी तो जाकर माया की सांस में सांस आती है। माया ने अनुज से यह तक कह दिया कि वो अनुपमा को तलाक दे दे लेकिन अनुज ऐसा करने से साफ मना कर दिया है।

माया ने शेयर की फोटोज

'अनुपमा' में माया का रोल निभाने वाली छवि पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना के साथ अपनी फोटो शेयर की है और इस फोटो में वो गौरव खन्ना के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है शो के फैंस को माया की ये फोटो कुछ खास पसंद नहीं आई है और वो छवि पांडे को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

छवि पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुपमा के सेट से गौरव खन्ना के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ऑन-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री भले ही कैसी हो लेकिन ऑफ-स्क्रीन इन दोनों के बीच एक अच्छा बंधन दिख रहा है। लेकिन फैंस इस बात से खुश नहीं हैं। छवि पांडे लगातार ट्रोलिंग का निशाना बनीं क्योंकि मान के कट्टर फैंस ने उनके पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए। छवि द्वारा 'मान डे' पर इन तस्वीरों को शेयर किए जाने से कई लोग उत्तेजित हो गए। पोस्ट पर एक कमेंट में कहा गया है, "आप कभी भी मान नहीं हो सकते हैं, इसलिए कृपया मान डे पर ऐसी पोस्ट पोस्ट न करें। हम माया ट्रैक के कारण अनुपमा शो से नफरत करने लगे हैं। मेकर्स कृपया इस बकवास को बंद करें।"

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X