आईटी कंपनी में की नौकरी, अनुपमा के अनुज कपाड़िया का 14 सालों में बदला हुलिया, देखें लेटेस्ट लुक

Anuj Kapadia Aka Gaurav Khanna Look: अनुपमा सीरियल आज के वक़्त में काफ़ी फेमस हो चुका है। बता दें कि इस शो में लीड किरदार रूपाली गांगुली निभा रही है। लेकिन गौरव खन्ना यानि कि अनुज कपाड़िया ने भी इसमें वीर किरदार निभाया और रूपाली गांगुली के अपोजिट नजर आए। गौरव खन्ना आज के वक्त में छोटे पर्दे के टॉप स्टार बन चुके हैं।
गौरव खन्ना का किरदार सीरियल में काफी बेहतरीन दिखाया गया है और उनकी पर्सनैलिटी भी उन पर काफी अच्छी लगती है। हर उम्र के लोगों को वह काफी पसंद आते हैं। काफी सारे लोग तो समझते हैं कि उनका यह पहला शो है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टर कई रियलिटी शोज में भी काम कर चुके हैं।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गौरव खन्ना पहले एक्टर नहीं थे। दर्शन आपको बता दें कि उन्होंने अपने प्रोफेशन की शुरुआत एक्टर के तौर पर नहीं की थी। एक वक्त था जब वह एक आईटी कंपनी में बतौर मार्केटिंग मैनेजर का काम करते थे। लेकिन साल 2006 में गौरव खन्ना ने 'भाभी' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
गौरव खन्ना को इस सीरियल में भुवन सरीन के किरदार में देखा गया था। यहीं से धीरे-धीरे गौरव खन्ना ने अपने करियर की रफ्तार पकड़ ली। बाद में उन्हें कुमकुम, मेरी डोली तेरी अंगना, ये प्यार ना होगा कम और लाल इश्क जैसे कई सारे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया। 'अनुपमा' शो में एक्टर की एंट्री साल 2021 में हुई और तभी से वह टॉप लिस्ट में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











