Anupamaa: अनुपमा कर चुकी है मिथुन चक्रवर्ती संग भरपूर रोमांस, जवानी के दिनों में एक्टर को देख बहके थे कदम!

rupali ganguly

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Fact: मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ही इस शो की जान हैं जो मामूली से सीन में भी अपनी एक्टिंग का दम भर देती हैं और लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। अनुपमा जब से शुरु हुआ है तभी TRP की दुनिया में अपना कब्जा जमाए बैठा है।

अनुपमा में रुपाली गांगुली का किरदार लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन रुपाली गांगुली का अनुपमा बनना इतना भी आसान नहीं था। वो कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और अब जाकर उन्हें अपने करियर का सबसे मजबूत रोल मिला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रुपाली गांगुली ने बॉलीवुड में भी अपना कदम रखा था लेकिन वो अपने फिल्मी करियर में ज्यादा सफल नहीं हो पाई थीं।

रुपाली गांगुली ने टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने यहां तक कि मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे एक्ट्रेस संग रोमांस भी किया था। जी हां, आज से करीब 27 साल पहले 'अंगारा' नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में रूपाली गांगुली और मिथुन चक्रवर्ती लीड एक्टर थे और दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन दर्शाए गए थे। ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर कुछ ज्यादा कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म के रोमांटिक सीन की चर्चा आज भी होती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म अंगार को रूपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में रूपाली ने गुलाबी नाम की लड़की रोल प्ले किया था, जो कि काफी गरीब होती है और अपना घर चलाने के लिए छोटी-मोटो चोरी करती है।

जब फिल्मों में रुपाली का सिक्का नहीं चला तो उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख कर लिया। रूपाली गांगुली के टेलीविजन करियर की बात करें तो उन्होंने अपने पहले सीरियल 'सुकन्या' के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। उनकी इसके बाद वो 'दिल है कि मानता नहीं', 'जिंदगी तेरी मेरी कहानी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'आपकी अंतरा', और 'परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे शोज में नजर आईं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X