Anupamaa के मेकर्स ने इस लीड एक्ट्रेस को दिया तगड़ा झटका, रातों-रात कर दिया रिप्लेस, कहा- 'मैं खुद हैरान हूं'

Anupamaa Update: रूपाली गांगुली का फेमस डेली सोप 'अनुपमा' में इस वक्त कई तरह के मोड़ आ रहे हैं। मेकर्स अपने व्यूवर्ज को रिझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
Alisha Parveen को किया गया रिप्लेस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आध्या के रूप में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस अलीशा परवीन को मेकर्स ने अचानक रिप्लेस कर दिया है। उनके इस तरह बाहर होने की खबर से एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार (21 दिसंबर) को, अलीशा ने दावा किया कि उन्हें बिना किसी जानकारी के रिप्लेस कर दिया गया है और उनकी जगह पर किसी और एक्ट्रेस को ले लिया गया है।
Adrija Roy बनेंगी नई आध्या
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि वो अब शो का हिस्सा नहीं होंगी। कथित तौर पर, यह रोल अब एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय निभाएंगी, जिन्हें इमली में देखा गया था। अलीशा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है, क्योंकि कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अनुपमा को अलविदा कहने का फैसला उनका था।
Alisha Parveen ने दिया ये स्टेटमेंट
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलीशा ने लिखा, "सभी को नमस्कार, मैंने शो अनुपमा नहीं छोड़ा, लेकिन मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, सब कुछ अच्छा था लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अचानक क्यों हुआ, यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला था।"
अपने फैंस को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "राही/आध्या को प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं, मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, बस उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे प्यार किया! मैं इस शो को अपने दिल की गहराई से याद करूंगी।"
कई एक्टर्स ने छोड़ा शो
इस महीने की शुरुआत में, शो में अनुज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना ने भी शो छोड़ने का ऐलान किया था। अनुपमा में 15 साल की लीप के बाद, कई कैरेक्टर्स ने शो छोड़ दिया था, जिनमें सुधांशु पांडे, निधि शाह, मदालसा शर्मा, शिवम सक्सेना, गौरव शर्मा, कुंवर अमर और भी अहम एक्टर्स शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications
