अनुपमां फेम पारस कलनावत के साथ धोखा, ऑनलाइन मंगाया महंगा सामान, मिला खाली डब्बा
टीवी शो अनुपमां इन दिनों टीआरपी पर छाया हुआ है। इस शो का हर कलाकार दर्शकों के दिल में छा चुका है। लेकिन आम लोगों की तरह कई बार इन कलाकारों को भी ऑनलाइन सामान आर्डर करने के बाद कई परेशानी झेलनी पड़ती है। अनुपमां फेम एक्टर पारस कलनावत के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
पारस कलनावत ने ऑनलाइन से मंहगा सामान ऑर्डर किया लेकिन बदले में उन्हें केवल खाली बॅाक्स मिला। अपने इस खराब ऑनलाइन का अनुभव पारस कलनावत ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। पारस कलनावत ने बिग बिलियन डेज सेल का फायदा उठाते हुए खुद का ही डिब्बा खाली करा लिया।

आप यह भी समझ सकते हैं कि पारस कलनावत के लिए ऑनलाइन धोखे का सामना कर लिया है। कई बार आपने सुना होगा ऑनलाइन आर्डर के बाद लोगों को गलती से दूसरा सामान मिल जाता है। या फिर कई बार महंगी चीजों के साथ बड़ा धोखा भी हो जाता है। पारस कलनावत ने खुद के लिए 6 हजार के करीब का एक इयरफोन ऑर्डर किया था।
आर्डर करने के बाद जब कुछ दिन बाद उन्हें ऑर्डर मिला तो पैकेट खोलने के साथ पारस कलनावत हैरान हो गए। पारस कलनावत ने जब आर्डर किए गए सामान को खोला तो उनके सामने इयरफोन नहीं था बल्कि खाली डब्बा निकला। पारस कलनावत ने ट्टिर पर इसकी जानकारी शेयर कर इस बारे में कंपनी से शिकायत की।
पारस कलनावत ने दो तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मुझे बॅाक्स में कुछ नहीं मिला। Filpkart समय के साथ खराब होता जा रहा है। लोग इससे सामान खरीदना बंद कर देंगे। इस पर कंपनी ने जवाब देते हुए कहा है कि सॅारी, हम आपकी चिंता को समझते हैं। हम यहां आपकी मदद करने के लिए हैं। कृपया आर्डर आईडी हमारे साथ साझा करें। आगे आपकी मदद कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











