Anupamaa की चल रही थी शूटिंग, अचानक सेट पर आ धमकी पुलिस, इस एक्टर को पकड़कर ले गई थाने

Anupamaa Actor Controversy: फेमस टीवी शो 'अनुपमा' में 'राजा' का किरदार निभा रहे एक्टर जतिन सूरी एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरों के अनुसार, सेट पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक्टर की गर्लफ्रेंड अचानक सेट पर पहुंचीं और जतिन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा दिया।
शो के सेट पर पहुंची पुलिस
सूत्रों की मानें तो यह घटना अचानक घटी और मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को मौके पर कंट्रोल कर लिया। इसके बाद जतिन और उनकी गर्लफ्रेंड को नजदीकी थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।
पुलिस ने दर्ज की FIR
सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार, जतिन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो खबरें बाहर आ रही हैं, उनमें कोई भी सच्चाई नहीं हैं। अब तक इस मुद्दे पर ना तो स्टार प्लस चैनल और ना ही प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है। साथ ही, इस मामले में FIR को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जांच जारी है और पुलिस स्थिति का आकलन कर रही है।
नहीं रुकी शो की शूटिंग
हालांकि, इस विवाद का शो की शूटिंग पर खास असर नहीं पड़ा है। सेट पर काम अपनी स्पीड से जारी है और टीम ने शूटिंग में रुकावट ना आने देने की कोशिश की है।
जतिन सूरी के टीवी शोज
जतिन सूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में कोई नया नाम नहीं हैं। वे इससे पहले 'एक था राजा एक थी रानी' (2015) और हाल ही में 'सौभाग्यवती भव नियम और शर्तें लागू' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। 'अनुपमा' में उनका किरदार 'राजा' फिलहाल कहानी में नया मोड़ और तनाव लेकर आया है, जिससे शो की रेटिंग में भी असर पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











