Anupamaa Promo: अपने सपनों के लिए अनुपमा तोड़ेगी अपने परिवार से हर बंधन, छोड़ेगी अनुज का साथ

Anupamaa New Promo: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर प्रसारित होने वाले सबसे सफल शो में से एक है और इसने अपने आकर्षक कंटेंट से दर्शकों का ध्यान खींचा है। राजन शाही द्वारा निर्मित, अनुपमा में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस शो में जल्द ही एक नया मोड़ आने वाला है।
आपने अब तक देखा कि अनुज अनुपमा के पास लौटने का वादा करता है, लेकिन वापस नहीं आता। इससे अनुपमा का दिल टूट जाता है और वह अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला करती है। किंजल ने अनुपमा को डांस सीखने के लिए मालती देवी के गुरुकुल में एप्लीकेशन भेज दिया, जिसमें उसका सेलेक्शन भी हो गया। मालती देवी अनुपमा के लिए बचपन से ही प्रेरणा रही है। अनुपमा का कहना है कि उसने डांस मालती को देखकर ही सीखा है। अब मालती देवी की एंट्रेंस से शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर रूपाली गांगुली के शो अनुपमा का एक नया प्रोमो साझा किया और शो में आने वाले ट्विस्ट की झलक दी। नए प्रोमो में, आप देख सकते हैं कि अनुपमा अपनी गुरु मां, मालती देवी की नृत्य अकादमी, उनसे सीखने के लिए पहुंचती हैं। गुरु मां अनुपमा के सामने एक शर्त रखती हैं और उसे 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए कहती हैं। गुरु मां अनुपमा से यह भी कहती हैं कि उन्हें अमेरिका जाना होगा और अपने परिवार को पीछे छोड़ना होगा।
गुरु मां अनुपमा से कॉनट्रैक्ट पर साइन करने के लिए तभी कहती हैं जब वह अपने सपने के लिए समर्पित हो और खुद पर ध्यान केंद्रित कर सके। अनुपमा उसे बताती है कि वह किसी शाह या कपाड़िया की परवाह नहीं करती है और सपनों के सफर में अकेले चलने का फैसला लेती है और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती है।
क्या अनुपमा के इस फैसले से अनुज के साथ उनके रिश्ते पर असर पड़ेगा? क्या अनुपमा और अनुज कभी एक हो पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा का आगामी एपिसोड दर्शकों का कितना मनोरंजन करेगा। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "अपने गुरु की चौखट तक आ पहुंची अनुपमा, क्या उनका साथ पाने के लिए एक बड़ा फैसला ले पाएगी? 10 बजे, स्टारप्लस और कभी भी डिज्नी+ हॉटस्टार पर।"
अनुपमा के बारे में:
अनुपमा का प्रीमियर 13 जुलाई, 2020 को रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे के साथ हुआ, इस शो में मदालसा शर्मा चक्रवर्ती, सागर पारेख, निधि शाह, आशीष मेहरोत्रा, मुस्कान बामने, अश्लेषा सावंत और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनुपमा स्टार प्लस पर हर रोज रात 10 बजे प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications