अनुपमा-अनुज की डेट नाइट Kiss वीडियो क्लिप ने काटा बवाल, अनुज को रिझाने के लिए अनुपमा ने...

Anupamaa

Recommended Video

Anupama 9th January Spoiler : Anuj Anupama होंगे intimate, Kissing scene देख क्या बोले Fans ?

Anupamaa Romantic Video: स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा में फैंस को अनुज और अनुपमा की केमिस्ट्री काफी पसंद है। शो जहां टीआरपी में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा था तो वहीं मेकर्स ने इस शो में अनुज-अनुपमा का रोमांस भी डाल दिया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब बवाल काट रहा है। नेटिजंस इस वीडियो को देखते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में अनुज और अनुपमा के बीच काफी शादरा कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत
दरअसल, अनुपमा की तमाम कोशिशों के बाद भी अनुज का गुस्सा खत्म होना का नहीं ले रहा था। ऐसे में अनुपमा ने अनुज के लिए एक रोमांटिक डेट प्लान की जो की काफी सफल होती दिखाई दे रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अनुपमा रिश्ते की नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है। वहीं इस क्लिप को देखने के बाद ये भी साफ हो गया है कि अनुपमा अनुज का गुस्सा ठंडा करने में भी सफल रही है।

अनुपमा ने की तैयारी
बता दें अनुज वादे के मुताबिक ऑफिस से आता है और अनुपमा की तैयारी से बेहद हैरान होता है. एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं जो वे दोनों एक दूसरे के साथ चाहते थे। अनुपमा एक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं और एक नई दुल्हन से कम नहीं हैं, जिसे देखने के बाद अनुज दंग रह गया। अनुज और अनुपमा शो में नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे।

सिर्फ ड्रीम सीक्वेंस
उनके सभी प्रशंसक इस बात से खुश हैं अनुज-अनुपमा के बीच मतभेद दूर हो गए हैं। मगर इस बात में पूरी सच्चाई नहीं है क्यों यह सब एक ड्रीम सीक्वेंस है। अनुज और अनुपमा का ये वीडियो हद से ज्यादा रोमांटिक है। इसे देखकर अनुपमा और अनुज के फैंस के दिलों में गुदगुदी सी हो उठी है, वे इस रोमांटिक सीन्स की तस्वीरों को लगातार शेयर कर अपनी बाते जाहिर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुपमा के लिए यह केवल एक ड्रीम सीक्वेंस होगा। फिलहाल फैंस को एक बार फिर से अनुपमा को अकेला रोता हुआ देखकर दुख जरूर होगा।

Read more about: anupamaa television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X