पहली मुलाक़ात में ही अपना दिल हार बैठे थे 'अनुपमा' के रियल लाइफ 'अनुज', बिना किसी प्रपोजल के रचा ली थी शादी

'अनुपमा' एक्ट्रेस रूपाली गांगुली आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों से की और बाद में टीवी इंडस्ट्री की वह पॉपुलर अभिनेत्री बनी। हालांकि अब कुछ वक्त पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम राजनीति की तरफ रुख किया है। हालांकि आज हम आपको रूपाली गांगुली की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
रूपाली गांगुली ने Mashable India के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि किस तरीके से वह अपने पति अश्विन वर्मा से मिली और उनसे शादी कर ली। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अश्विन के साथ उनकी पहली मुलाकात एक ऐड शूट के वक्त हुई और उन्हें आश्विन ने 100-150 लड़कियों के बीच चुना गया था।
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने आगे बताया कि "उस ऐड में मुझे 60 साल की औरत के तौर पर दिखाया गया था मैं रेडी होकर आई तो अश्विन ने मुझे देखते ही बोला कि आप जैसी लड़की के साथ मुझे बूढ़ा होने में कोई आपत्ति नहीं है। उस समय लगा कि वह मुझे फ्लर्ट कर रहे हैं। बाद में हमारी बात होनी शुरू हुई।"
रूपाली गांगुली ने आगे बताया कि "हम दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते थे और दोस्ती से शुरुआत हुई थी। फिर हमने शादी कर ली। अश्विन और मैंने कभी भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया और इसके बावजूद हमने शादी करने का फैसला लिया।" एक्ट्रेस ने अश्विन के साथ बेहद सिंपल वेडिंग की थी और यह एक रजिस्टर मैरिज थी।
रूपाली गांगुली ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी शादी के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी ली थी। वह उस समय 'परवरिश' शो में काम कर रही थी और उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी कुछ ही खास दोस्तों को बताया था। हालांकि रूपाली और अश्विन की शादी को अब कई साल हो चुके हैं वह दोनों का एक बेटा भी हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications