'अनुपमा' शो से रुपाली गांगुली ने कमाए इतने करोड़, पूरा किया अपना अधूरा सपना, देखिए VIDEO

Rupali Ganguly :टीवी की अनुपमा के घर नई खुशी आयी है। सबकी पसंदीदा लोकप्रिय अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने नए साल में बड़ा कदम उठाते हुए खुद के लिए नई गाड़ी खरीदी है। रुपाली ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वह अपनी नई गाड़ी को परिवार के साथ घर लाने के लिए जा रही हैं। अनुपमा इस वीडियो अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। रुपाली इस वीडियो में नई गाड़ी को खरीदकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऐसा मालूम होता है कि वह सीधे शूटिंग से गाड़ी लेने के लिए पहुंची हैं। रुपाली को देख ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया है।
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है कि शुक्रिया अश्विन। मेरे पति मुझे सपने देखने का हौसला देने के लिए। शुक्रिया रंजन शाही उन सपनों को सच करने का मौका देने के लिए। शुक्रिया रुंद्राश मेरा सबसे बड़ा सपना और ईश्वर का आशीर्वाद होने के लिए। सायंतनी घोष से लेकर राजन शाही तक। हर किसी वे रुपाली के इस ख्वाब के पूरा होने पर ढेर सारी बधाई दी है।
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली का शो अनुपमा कोविड के दौरान शुरू हुआ था। इस शो ने दर्शकों के दिल पर कुछ ही समय में अपना कब्जा जमा लिया। टीआरपी पर यह शो नंबर 1 पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली को अनुपमा के नाम से काफी लोकप्रियता मिली है। वह हर एक एपिसोड के लिए लाखों की फीस लेती हैं। मिली जानकारी अनुसार अनुपमा को एक एपिसोड के लिए 1 से 2 लाख के बीच की फीस मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications