अनुपमां फेम रुपाली गांगुली का ब्लैक बिकिनी में वेकेशन, इतनी HOT, तस्वीरें देख फैंस हैरान
अनुपमां फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने पहली बार अपना बेहद बोल्ड अंदाज फैंस के सामने दिखाया है। बिकिनी पहन रुपाली गांगुली पूल में बेटे के साथ मस्ती भरा पोज देते हुए नजर आ रही हैं। रुपाली गांगुली ने अनुपमां में मां और पत्नी की भूमिका के साथ शो को टीआरपी पर नंबर 1 पर ला दिया है।
शो के कारण रुपाली गांगुली की भी लोकप्रियता आसमान पर है। ऐसे में जब पूल में बिकिनी में उनके इस अंदाज को देखा गया तो फैंस ने अपना प्यार रुपाली गांगुली के लिए बरसाया है। इंस्टाग्राम पर रुपाली गांगुली काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कोई ना कोई तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं।

रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक रंग की बिकिनी पहने हुए पूल में पोज दिया है।टीवी शो अनुपमां का मुख्य चेहरा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने फैमिली वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। रुपाली गांगुली ने बिकिनी पहन पूल के भीतर मस्ती करते हुए अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं।रुपाली गांगुली की इन तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं रुपाली गांगुली की तस्वीरें।

बेटे के लिए रुपाली गांगुली का मैसेज
फोटो में रुपाली गांगुली अपने बेटे रुंद्राश के साथ नजर आ रही हैं। रुपाली ने कैप्शन के जरिए ये बताया है कि उनके लिए ये दिन खास है क्योंकि बेटे का जन्मदिन है। फोटो शेयर कर रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन। अपनी मां के रुप में मुझे चुनने के लिए थैंक यू। इसके बाद बेटे को किसी की नजर ना लगे इसलिए रुपाली गांगुली ने थू थू थू भी लिखा है। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली ने शूटिंग से थोड़ा सा ब्रेक लेकर लोनावाला में अपने पति और बेटे के साथ वेकेशन पर गई हैं।

साल 2013 में रुपाली गांगुली ने की शादी
रुपाली गांगुली ने साल 2013 में शादी की। रुपाली गांगुली के पति अश्विन क्रिएटिव कंपनी के मालिक हैं। काम के साथ रुपाली गांगुली बीते कई सालों से अपना करियर और परिवार भी संभाल रही हैं। रुपाली गांगुली अपने पति और बेटे के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पति के सेट पर आने के सरप्राइज पर भी रुपाली गांगुली ने कुछ समय पहले एक फोटो शेयर किया था।

अनुपमां टीवी शो में रुपाली गांगुली
अनुपमां टीवी शो में राखी और शाह परिवार के बीच ड्रामा चल रहा है। आने वाले एपिसोड में राखी इस बात का खुलासा करने वाली है कि अनुपमा ने घर के हिस्से को गिरवी रखा है। 40 लाख रुपए भी लिए हैं। ये सुनने के बाद वनराज अपना गुस्सा अनुपमा पर निकालता है। अनुपमा पर क्या परिवार यकीन करेगा। आने वाले एपिसोड में इसी ट्विस्ट के साथ एक बार फिर से टीआरपी पर छाने के लिए अनुपमां टीवी शो तैयार है। कोरोना लॅाकडाउन के दौरान शुरू हुआ ये शो कम समय में दर्शकों की पहली पसंद बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications











