..................... Anupamaa actress Madhavi Gogate passes away who play Rupali Ganguly's mother role | कोरोना के चलते 'अनुपमा' एक्ट्रेस माधवी गोगटी का निधन, ऑनस्क्रीन मां के जाने से दुखी रुपाली गांगुली - Hindi Filmibeat

कोरोना के चलते 'अनुपमा' एक्ट्रेस माधवी गोगटी का निधन, ऑनस्क्रीन मां के जाने से दुखी रुपाली गांगुली

मशहूर सीरियल अनुपमा एक्ट्रेस माधवी गोगटे का बीती रात (21 नवंबर) निधन हो गया। रूपाली गांगुली का ये सीरियल देशभर में काफी लोकप्रिय है। इस सीरियल में उनकी मां के किरदार में माधवी गोगटे नजर आती थीं। लेकिन रविवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

खबरों की मानें तो माधवी गोगटे को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था और वह हॉस्पिटल में भी एडमिट करवाई गई थीं। दिग्गज अभिनेत्री माधवी गोगटे के जाने से टीवी क्षेत्र में दुख का माहौल है। खुद रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर माधवी गोगटे के जाने पर दुख जताया।

Anupamaa

माधवी गोगटे के जाने से अनुपमा सीरियल की पूरी टीम सदमे में हैं। माधवी गोगटे अनुपमा सीरियल में एक अहम भूमिका रोल कर रही थीं। ऐसे में उनके जाने से शो की पूरी टीम को धक्का लगा है। शो की लीड एक्टर्से रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर माधवी गोगटे के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, अभी बहुत कुछ अनकहा रह गया।

वहीं माधवी गोगटे के दोस्त और एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि माधवी गोगटे उनकी सबसे अच्छी दोस्त रही हैं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह हमें छोड़कर चली गई हैं ये बहुत ही दिल तोड़ने वाला है।

माधवी 58 साल की थीं और उनका मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया। माधवी ने फिल्मों और टीवी शोज में उल्लेखनीय काम किया है। माधवी गोगटे ने अशोक सराफ के साथ मराठी फिल्म घनचक्कर में काम किया था और खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X