'अनुपमा' की इस हसीना पर बनाया जाता है बच्चे करने का प्रेशर? बोलीं- ससुर जी मेरे कपड़ों पर...
Madalsa Sharma On Pregnancy Pressure: 'अनुपमा' सीरियल से फेमस हुईं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर वह चर्चा में आती रहती हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मदरसा शर्मा ने 10 जुलाई 2018 को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ में शादी की थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को तब तक प्राइवेट रखा था जब तक बात शादी तक नहीं पहुंच गई थी। दोनों ने समाज से पहले अपने रिश्ते को रखा।
क्या एक्ट्रेस पर है बच्चे करने का प्रेशर?
हाल ही में Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान मदालसा शर्मा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के बारे में बात की। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन पर मां बनने का कोई प्रेशर है? तो इस पर अभिनेत्री ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से जवाब दिया।
मदालसा शर्मा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझ पर अभी तक बच्चा करने का कोई भी प्रेशर नहीं बनाया गया है। यह कपिल की अपनी चॉइस होती है और मुझ पर अभी तक किसी ने भी दबाव नहीं बनाया है। मुझे हमेशा एक फ्रीडम मिली है और मेरा भी यही मानना है कि जब आप कंफर्टेबल हो तभी बच्चा करो।"
मदालसा शर्मा और मिमोह की लव स्टोरी
मदालसा शर्मा ने इस पर आगे कहा था कि इस तरीके के प्रेशर को हैंडल करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनकी और उनके पति की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। पहले ही मुलाकात में दोनों टच में आ गए थे और 10 साल तक एक दूसरे से मिलते रहे और फिर प्यार हो गया।
एक्ट्रेस ने ससुर मिथुन की तारीफ की
मदालसा शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "हमने बहुत ज्यादा डेटिंग नहीं की है क्योंकि हमें शादी करनी थी। मेरे ससुर मिथुन चक्रवर्ती भी बहुत ओपन माइंडेड है। वह कभी यह नहीं कहते हैं कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए या वैसे कपड़े पहनने चाहिए। इस उम्र में शादी कर लो या बच्चे कर लो। सबको अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का पूरा अधिकार है।"


Click it and Unblock the Notifications