..................... Anupamaa actress madalsa sharma faced casting couch film maker demand her to wear bikini - Hindi Filmibeat

'बिकिनी पहनकर दिखाओ...', 'अनुपमा' की इस हसीना के सामने डायरेक्टर ने रखी थी गंदी डिमांड

Madalsa Sharma Casting Couch: 'अनुपमा' सीरियल से फेमस हुई मदालसा शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। दरअसल उन्होंने खुलासा किया है कि एक फिल्म मेकर ने उनको बिकिनी पहनने के लिए मजबूर किया था।

Madalsa Sharma Casting Couch

हाल ही में Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान मदालसा शर्मा ने बताया कि एक मशहूर डायरेक्टर ने उनको फिल्म के लिए मीटिंग के लिए बुलाया था और उनसे बिकिनी पहनने के लिए कहा था।

इस पर बातचीत के दौरान अभिनेत्री कहती है कि "एक बहुत ही मशहूर फिल्म मेकर है जिन्होंने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था। मैं तब सिर्फ 19 साल की थी। उन्होंने मुझे कहा कि वह एक ऐसी लड़की ढूंढ रहा है जो बिकिनी में कंफर्टेबल हो।"

19 की उम्र में बेहद स्मार्ट थी एक्ट्रेस

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे लगा कि इसमें कोई ऐसी बड़ी बात तो है नहीं। मैंने कहा कि ठीक है लेकिन मैं पहले स्टोरी को समझना चाहती हूं कि ये स्टोरी के अंदर जस्टिफाई है या फिर कोई अलग से एंगल है। भले ही मैं सिर्फ 19 साल की थी लेकिन मैं बहुत ज्यादा स्मार्ट थी।"

मदालसा शर्मा बताती है कि "डायरेक्टर ने उनको कहा था कि वह सिर्फ देखना चाहता है कि क्या मैं बिकिनी पहन सकती हूं। उसने मुझे कहा कि मैं तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज को देखना चाहता हूं। वह देखना चाहता था कि क्या मैं कमरे के सामने बिकिनी पहन कर कंफर्टेबल रह पाऊंगी।"

https://www.instagram.com/p/DW_kBudCG9n/?igsh=eHM2ODVscDc1bG4z

एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को दिया मुंह तोड़ जवाब

मदालसा शर्मा ने आगे बताया कि "मैंने डायरेक्टर को कहा कि सॉरी, मैं प्रोफेशनली एक अभिनेत्री हूं और अगर स्टोरी में बिकनी सीन की जरूरत होगी, साड़ी से लेकर लहंगे की भी जरूरत होगी तो मैं कमरे के सामने पहनकर कंफर्टेबल रहूंगी। क्योंकि यह मेरे काम का हिस्सा है।"

अभिनेत्री ने बताया कि "मैं फिल्म मेकर को कहा था कि तुम्हारे सामने बिकिनी पहनना मेरा काम नहीं है। इसीलिए अगर तुम मेरे टैलेंट पर भरोसा करके मुझे कास्ट करना चाहते हो तो करो वरना मुझे पता है कि दरवाजा कहां पर है। मैं इतना कह कर वहां से चली गई थी और डायरेक्टर क्या सोचेगा मैंने इस बात की कोई भी परवाह नहीं की। फिर कुछ वक्त बात पता चला कि वह डायरेक्टर उस रोल की एक्ट्रेस को डेट कर रहा था।"

मदालसा शर्मा का वर्कफ्रंट

जानकारी के लिए बता दें कि मदालसा शर्मा को 'अनुपमा' शो में काव्या के रोल में देखा गया था। इस रोल में उनका काफी ज्यादा नफरत भी मिली थी। अभिनेत्री ने 2018 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह के साथ में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X