'अनुपमा' शो के ये एक्टर 5 बार ठुकरा चुका है 'बिग बॉस' का ऑफर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Anupamaa Actor Kunwar Amar Singh: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जहां पर जाने के लिए कई सारे सितारे राजी बैठे रहते हैं और कई बार उनको इसके लिए ऑफर भी नहीं आता। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी है जिनको ऑफर आता है और वह इससे इनकार कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे पांच बार बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया।
दरअसल हम बात कर रहे हैं सीरियल 'अनुपमा' में तपिश का किरदार निभा रहे हैं एक्टर कुंवर अमर सिंह की। इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कई सारे बेहतरीन कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन इसी दौरान अब कुंवर अमर सिंह ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है और बताया है कि वह बिग बॉस का ऑफर 5 बार ठुकरा चुके हैं।
दरअसल कुंवर अमर सिंह का कहना है कि उन्हें बिग बॉस से पापुलैरिटी हासिल नहीं करनी है। ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि "यह शो ऐसा है जहां पर आपकी ऐसी पर्सनालिटी दिख जाती है जिसको आप कभी भी दिखाना नहीं चाहते थे। इस शो से मिले फेम को एक एक्टर के करियर में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।"
कुंवर अमर सिंह ने आगे कहा कि वह इसी के चलते ऐसे रियलिटी शोज में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं। वह नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में है, लेकिन बिग बॉस नहीं करना चाहते हैं। इन दिनों वह 'अनुपमा' में तपिश उर्फ टीटू का किरदार निभा रहे हैं और शो में वह एक पॉपुलर डांसर है। लेकिन रियल लाइफ में भी वह एक जबरदस्त डांसर है।


Click it and Unblock the Notifications