Anupamaa के अनुज की पत्नी ने बेजुबान जानवर के साथ किया ये कांड, Rupali Ganguly ने भी कर दिया सपोर्ट

Akanksha Chamola

Akanksha Chamola Controversial Video: अनुपमा में अनुज का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को उनकी एक रील के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वह एक बिल्ली को गिराती नजर आ रही हैं।

वीडियो एक्स पर काफी तेजी से सर्कुलेट हो रहा है और नेटिज़ेंस इस इनसेंसिटिव काम के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आकांक्षा एक बिल्ली के बच्चे की तुलना एक बच्चे से करती नजर आ रही हैं। वह अपने हाथों में एक सफेद बिल्ली का बच्चा पकड़े हुए, उसे चूमते हुए और फिर उसे जमीन पर गिराते हुए दिखाई दे रही हैं।

आकांक्षा वीडियो में यह कहती हुई नजर आ रही हैं, "बिल्ली के बच्चे इंसान के बच्चों से ज्यादा अच्छे और मजेदार होते हैं। मैं बताती हूं क्यों... आप दिन भर इन्हें पप्पी कर सकते हो, और जब ये नाटक करे या काटने लगे, तो आप इन्हें ऐसे पकड़ के कहीं पर भी छोड़ सकते हैं, ऐसा आप इंसानों के बच्चों के साथ नहीं कर सकते।"

आकांक्षा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बिल्ली के बच्चे के साथ रील शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह खास वीडियो नेटिज़ेंस को पसंद नहीं आया। बेहद बुरे कमेंट्स आने के बाद अकांक्षा ने वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस मामले में अनुपमा में गौरव की को-एक्ट्रेस रूपाली गांगुली उनके समर्थन में आगे आईं। रुपाली ने अकांक्षा को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया- सभी से रिक्वेस्ट है कि पॉजिटिविटी को नेगिटिविटी से प्रभावित न होने दें। साथ ही परिवारों को इस होने वाले झगड़ों में न घसीटें। वो एक वीगन एनिमल लवर हैं, उन्होंने बेघर बिल्ली के बच्चे को घर दिया है। ऐसे उन्हें ट्रोल करना उन्हें जानवरों के बेहतरी के लिए वो करने के लिए रोकेगा, जो वो कर सकती हैं। आप सभी से अनुरोध है कि थोड़ी दयालुता और शिष्टाचार बनाए रखें।

अकांक्षा से जब इस वीडियो पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं ट्विटर पर नहीं हूं, इसलिए मुझे इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि वहां क्या हो रहा है। वीडियो की बात करें तो मैं खुद एक एनिमल लवर हूं और मैं हमेशा उनकी बेहतरी के लिए काम करती हूं। वह वीडियो स्क्रिप्टेड था और यह सिर्फ़ मनोरंजन के लिए बनाया गया था। मुझे नहीं पता कि इसे इतना तूल क्यों दिया जा रहा है? साथ ही, बिल्ली नीचे नहीं गिरी। बिल्लियां आम तौर पर गिरती नहीं हैं। वे बहुत एक्टिव होती हैं। हालांकि, मैंने कमेंट पढ़े जिसके बाद वीडियो को पोस्ट करने के तुरंत बाद ही हटा लिया।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X