..................... Anupamaa 2nd August written update- Anupama leaves Shah house with heavy heart। 2 अगस्त अनुपमा अपडेट- शाह हाउस से बाहर निकली अनुपमा - Hindi Filmibeat

अनुपमा 2nd अगस्त अपडेट: शाह भवन से हमेशा के लिए निकली अनुपमा

'अनुपमा' में 2 अगस्त, मंगलवार को दिखाया गया कि अनुपमा किंजल को संभालने की कोशिश करती है और कहती है कि काव्या उसका पूरा ध्यान रखेगी। अनुपमा कहती है कि जब वो प्रेग्नेंट थी और पाखी होने वाली थी तो उसने अपने सपनों का भी गला घोंट दिया था। अब उसे उसका इनाम भी पाखी से मिल गया है। अनुपमा काव्या से कहती है कि एक औरत के लिए उसके रिश्ते बहुत मायने रखते हैं।

वो काव्या से ये भी कहती है कि उसे पता है कि उसे भी बच्चा चाहिए। काव्या यह सुनकर इमोशनल हो जाती है और कहती है कि जो बात कोई नहीं समझ पाया वो अनुपमा समझ गई। अनुपमा कहती है कि लेकिन आज जो उसे सम्मान पत्र उसके बच्चों ने दिया है, उसके बाद वो किसी को कुछ कह भी नहीं सकती।

anupamaa-2nd-august-written-update-anupama-leaves-shah-house-with-heavy-heart

अनुपमा, वनराज से कहती है कि वो चाहता तो पाखी को संभाल सकता था और वो जो हुआ वो नहीं होता लेकिन उसकी वजह से पाखी और वो अलग हो गए। बापूजी अनु को लेकर वापस आते हैं और घर के बाहर अनुज खड़ा मिलता है। अनुज दोनों से पूछता है कि वो कहां हैं। वो बताते हैं कि दोनों क्रीम रोल खाने के लिए गए थे. अनु बापूजी के लिए पानी लाने के लिए जाती है।

Recommended Video

Anupamaa फेम Gaurav Khanna aka Anuj भी छोडेगे शो? डूबेगा शो ? |FilmiBeat*TV

अनुज कहता है कि वो अब अनुपमा को कभी इस घर में नहीं आने देगा। अनुज बापूजी से माफी मांगता है। अनुज बापूजी से ये भी कहता है कि अनुपमा के साथ जब भी गलत होता है वो उसका साथ देने के लिए वहां नहीं मौजूद रहते हैं। वो महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह हैं लेकिन वो कभी अनुपमा के लिए कृष्ण नहीं बन पाए। बापूजी यह सब सुनकर इमोशनल हो जाती है।

अनुपमा किंजल से कहती है कि वो उसके लिए बेटी से बढ़कर है। अनुपमा घर के मंदिर में प्रार्थना करती है और रोते हुआ भारी मन से घर से बाहर निकलने लगती है। किंजल और काव्या खासकर उसे देखकर इमोशनल हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X