अनुपमा 27 जुलाई अपडेट: अनुज ने बरखा-आदिक को दी चेतावनी, पाखी ने वनराज से मांगी माफी
'अनुपमा' में 27 जुलाई, बुधवार को दिखाया गया कि अंकुश अनुज और अनुपमा से पूछता है कि क्या वो ठीक हैं। दोनों हां में जवाब देते हैं। बरखा अंकुश से कहती है कि दोनों कैसे इतना कुछ होने के बाद ठीक रह सकते हैं। अनुज, अनुपमा से कहता है कि उसे उसके बच्चों से कोई समस्या नहीं है, वो जब चाहें आ सकते हैं, रह सकते हैं लेकिन उसे वनराज का गुस्सा नहीं पसंद है। खासकर अब जब छोटी अनु घर में है तो और भी नहीं।
अनुज आदिक के ऊपर चिल्लाता है और कहता है कि वो शाह हाउस क्यों गया था और उसने पाखी के कपड़े और बैग लाने की हिम्मत कैसे की। वो बरखा से कहता है कि आदिक अब कभी शाह भवन नहीं जाएगा। अनुज बरखा से कहता है कि बिना अनुपमा से पूछे वो पाखी को रुकने के लिए नहीं बोले या उससे जुड़े फैसले ना ले।

इधर, वनराज पाखी को गले लगाता है और कहता है कि वो एक अच्छा पिता बनने की हर दिन कोशिश करता है लेकिन असफल हो जाता है। वो कहता है कि उसके बच्चे और माता-पिता ही सबकुछ हैं और वो उनसे अलग नहीं होना चाहता है। वो कहता है कि दोस्त नहीं तो कम से कम पिता समझे। काव्या ये सब सुनकर इमोशनल हो जाती है।
पाखी भी अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगती है। वो वनराज से कहती है कि अनुपमा को अब उसकी परवाह नहीं है। उसने एक बार भी उसे रुकने के लिए नहीं कहा। अंकुश कहता है कि वो बरखा और आदिक से कभी बात नहीं करेगा। अनुज, अंकुश को थैंक्स बोलता है और अंकुश उसके नेलपेंट की तारीफ करता है। अनुज उसे बतात है कि सारा भी उसके नाखुन को पेंट किया करती थी।
अंकुश बाद में आदिक को कुछ भी करने से मना करता है और कहता है कि अनुज उसे नहीं छोड़ेगा। बरखा भी अंकुश की बातों से सहमत होती है। लेकिन, आदिक नहीं मानता है और कहता है कि उसे पता है वो क्या कर रहा है। अगले दिन अनुपमा और अनु साथ में तुलसी पूजा करते हैं और अनुज उन्हें देखकर मुस्कुराता है।


Click it and Unblock the Notifications











