अनुपमा 26 जुलाई अपडेट: वनराज ने पाखी को जमकर लताड़ा, बेटी से मिली अनुपमा को धमकी
'अनुपमा' में 26 जुलाई, मंगलवार को दिखाया गया कि, आदिक शाह भवन से घर वापस आ जाता है। वो अनुपमा और बरखा को बताता है कि वो शाह भवन गया था। बरखा आदिक से पूछती है कि वहां क्या हुआ और वनराज ने क्या कहा। इसके पहले कि आदिक कुछ कहता, वनराज वहां पहुंच जाता है और कहता है कि वो ये बात खुद बताने के लिए आया है कि वहां क्या हुआ।
अनुपमा वनराज से बात करने के लिए जाती है लेकिन वनराज उसे रोक लेता है और उस पर बच्चों को उनके पिता से अलग करने का आरोप लगाता है। वो पाखी को घर चलने के लिए कहता है लेकिन पाखी इनकार कर देती है। अंकुश वनराज से पूछता है कि पाखी के रुकने से उसे क्या समस्या है? वनराज कहता है कि वो एक ही छत के नीचे आदिक और पाखी को रुकने नहीं दे सकता है। अंकुश वहीं, कहता है कि ये पाखी की मां का भी घर है और वो क्यों नहीं रुक सकती है।

वनराज फिर से पाखी से कहता है कि वो खुद साथ में चले वरना वो उसे वहां से लेकर जाएगा। पाखी भी वनराज के ऊपर चिल्लाती है और कहती है कि वो किसी भी हाल में नहीं जाएगी। अनुज वहीं, उन लोगों से घर में नहीं कमरे में जाकर बात करने और झगड़े करने के लिए कहता है। बरखा वनराज से पूछती है कि एक ही छत के नीचे मां और बेटी के साथ रहने में क्या समस्या है। वनराज उसे अपने घर के मामलों में नहीं बोलने के लिए कहता है।
इधर, बा महंगी चीजें और लग्जरी लाइफ को पसंद करने के पीछे काव्या को दोष देती है। काव्या बा से बार-बार उसे ताना मारने से मना करता है और कड़े शब्दों में उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है। वो कहती है कि उसे पता है कि वो कितनी भी कोशिश कर ले वो जाकर वनराज से उसकी शिकायत करती हैं।
इधर अनुपमा पाखी से वनराज के साथ घर वापस जाने के लिए कहती है। अनुज भी पाखी से घर जाने के लिए कहती है। पाखी वनराज और अनुपमा से कहती है कि दोनों खुद जब शादी के बाद किसी और से प्यार कर चुके हैं तो उन्हें उससे क्या समस्या है। अनुपमा पाखी को समझाती है और करारा जवाब भी देती है। वनराज पाखी को धमकी देता है कि अगर वो साथ नहीं चलेगी तो शाह भवन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।
पाखी जाते-जाते अनुपमा को हग करते हुए कहती है कि वो एक बेटी की वजह से दूसरी बेटी को घर से निकाल रही है। कहीं ऐसा ना हो वो परमानेंट शिफ्ट कर जाए। ये सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते हैं। पाखी वनराज के साथ चली जाती है। दोनों शाह भवन पहुंचते हैं और बा पाखी को जमकर डांटती है। पाखी वनराज से कहती है कि अनुज उससे बेहतर पिता है। वनराज ये सुनकर शॉक्ड रह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











