अनुपमा 25 जुलाई अपडेट- पाखी ने बढ़ाई अनुपमा की टेंशन, कपाड़िया हाउस में होगा ड्रामा!
'अनुपमा' में 25 जुलाई 2022, सोमवार को दिखाया गया कि वनराज घर वापस ड्राइव करते आ रहा होता है और उसे लोगों की आदिक और पाखी को लेकर राय याद आती है। इधर, बरखा पाखी से कहती है कि उसे जो चाहिए, वो उससे मांग ले। बरखा पाखी को बताती है कि रात में उसके रुकने से वो कितनी खुश है। पाखी कहती है कि उसे पापा से रुकने के बारे में बात करनी होगी।
बरखा वहीं कहती है कि अनुज इस बारे में बात कर लेगा और बेहतर भी यही होगा कि वही वनराज से बात करे। आदिक कहता है कि पाखी का रुकना बिल्कुल भी गलत नहीं है। वो पाखी के घर जाकर उसके बैग को लेकर आने की बात करता है। इधर, अनु अपने पापा अनुज का मेकअप करती है और उसे नेल पेंट लगाती है। ये सब देखकर अनुज इमोशनल हो जाता है।

अनुपमा कहती है कि पिता की बच्चों को लेकर भावनाओं को और उनकी आंसुओं को कोई नहीं समझ पाता है। अनु, अनुज और अनुपमा को चाय देती है। तीनों साथ में अच्छा समय बिताते हैं। वनराज वापस आता है और काव्या से पूछता है कि क्या पाखी वापस आ गई है? काव्या नहीं में जवाब देती है। अनुज, अनुपमा से माफी मांगता है कि उसने पाखी के रुकने पर अपनी सहमति जताई लेकिन वो कोई अंतर नहीं करना चाहता था।
अनुपमा सोचती है कि वो अनु के साथ हुए हादसे के बारे में बताए लेकिन उसके पहले ही अनु उसे बता देती है। अनुज चिंतित होकर अनुपमा पर चिल्लाने लगता है। अनु अनुज से कहती है कि वो अनुपमा को ना डांटे क्योंकि वनराज ने भी उसे डांटा है। अनुपमा और अनुज एक दूसरे से माफ़ी मांगते हैं।
इधर, आदिक शाह हाउस पहुंचता है और काव्या से पाखी के जरूरी सामान पैक कर देने के लिए कहता है। वो काव्या को बताता है कि पाखी रात में कपाड़िया हाउस में रुकेगी। काव्या डर जाती है कि वनराज कैसे रिएक्ट करेगा। वो पाखी के कमरे में पैकिंग करने जाती है और वनराज तब तक उसे देख लेता है और पूछता है कि वो क्या कर रही है। काव्या वनराज को सबकुछ सच-सच बताती है।
वनराज सब सुनकर शॉक्ड हो जाता है और जाकर आदिक से कहता है कि वो पाखी का बैग लेकर आएगा। अनुपमा पाखी से कहती है कि वो अपने पिता को जानती है और वो यहां नहीं रह सकती है। बरखा अनुपमा से पूछती है कि वो अनु और पाखी में अंतर कैसे कर सकती है। अनुपमा उसे अपने और बच्चों के बीच दखल नहीं देने के लिए कहती है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे वनराज पाखी के लेने आता है और पाखी अनुपमा को धमकी देती नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











