'अनुपमा' 22 जुलाई अपडेट: शाह परिवार में हुआ ड्रामा, पाखी को बहकाने में जुटे बरखा और अधीक

'अनुपमा' में 22 जुलाई, शुक्रवार को दिखाया गया कि काव्या छोटी अनु और पूरे परिवार के लिए हॉट चॉकलेट बनाती है। लीला और वनराज अनुपमा को किंजल की सोनोग्राफी में नहीं पहुंच पाने के लिए जमकर ताने मारते हैं। बापूजी अनुपमा का पक्ष लेते हैं लेकिन लीला उनकी एक नहीं सुनती है। अनुपमा को सबसे अधिक तकलीफ़ इस बात से पहुंचती है कि समर भी उसे कहता है कि वो अनुपमा के इस व्यवहार से निराश है। समर अनुपमा से कहता है कि अगली बार से उसे और भी अधिक सचेत रहना चाहिए।

अनुपमा अपनी सारी जिम्मेदारियों के बारे में सोचते हुए अपनी मां के पास छोटी अनु का परिचय कराने के लिए जाती है। वो अपनी मां के साथ बातें करती है कि कैसे वो जिम्मेदारियों के बीच कुछ रोल को ठीक से निभा पा रही है।

anupamaa-22nd-july-written-update-in-hindi-pakhi-meets-adhik-and-anupama-misses-kinjal-sonography

लेकिन, कांता उसे समझाती है कि अनु और अनुज उसके लिए सबसे अहम हैं। तभी फोटोग्राफ गिर जाती है और उसकी शीशा टूट जाता है। इसे दोनों अपशकुन मानती हैं। इधर, अधीक पाखी को कपाड़िया हाउस लेकर जाता है और बरखा उसे काफी महंगे गिफ्ट देती है।

अधीक और पाखी मिलकर पाखी को बहकाने की कोशिश करते हैं कि वो कपाड़िया हाउस में रहे और अनुपमा से ये महंगे गिफ्ट मांगे। दोनों उसे महंगे कपड़े, बैग और चप्पल पहनकर दिखाने के लिए कहते हैं। अनुपमा तब तक घर पहुंच जाती है और पाखी को घर में देखती है। पाखी अनुपमा को देखकर घबरा जाती है लेकिन, बरखा स्थिति को संभालने की कोशिश करती है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पाखी से सारे गिफ्ट ले लेती है। पाखी उसे कहती है कि वो सारे गिफ्ट्स रखना चाहती है। ऐसे में अनुपमा कैसे पाखी को सही राह पर लाएगी और बरखा, अधिक के से उसे बचा पाएगी ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X