..................... Anupamaa 20th July Written Update in hindi- Pakhi yells at Anupamaa। अनुपमा 20 जुलाई 2022 अपडेट- अनुपमा को जमकर खरी कोटी सुनाती है पाखी - Hindi Filmibeat

'अनुपमा' 20 जुलाई अपडेट: पाखी को आया अनुपमा पर गुस्सा, बरखा को अनुज ने दिया झटका

'अनुपमा' में 20 जुलाई, बुधवार को दिखाया गया कि अनुपमा, अनुज को बताती है कि उसकी क्लास 2 बजे से है। अनुज यह सुनकर अनुपमा से कहता है कि वो अपनी मीटिंग के समय को आगे बढ़ा देगा और जब वो वापस घर आ जाएगी तो वो अपना काम करने जाएगा। इधर, पाखी सोचती है कि वनराज की मीटिंग है इसलिए वो कॉलेज उसे ड्रॉप करने के लिए नहीं जाएगा और वो अधिक से मिल पाएगी।

तब तक वनराज आकर पाखी को बताता है कि वो उसे ड्रॉप कर देगा। पाखी का मूड यह सुनकर खराब हो जाता है लेकिन वो ठान लेती है कि किसी भी परिस्थिति में वो अधिक से मिलकर रहेगी। अनुपमा, अनु से पूछती है कि वो क्या खाना पसंद करेगी। अनु उसे बताती है कि आश्रम में उसे सिर्फ एक तरह का ही खाना मिलता था। अनुपमा, उसे कहती है कि ये उसका घर है और वो जो खाना चाहे खा सकती है। बरखा यह सब देखकर चिढ़ जाती है।

anupamaa-20th-july-written-update-in-hindi-pakhi-yells-at-anupamaa

अधिक को तब तक पाखी का मैसेज आता है कि वो उससे मिलना चाहती है। अंकुश, अनुज से पूछता है कि क्या वो मुंबई और बैंगलोर का ऑफिस संभाल सकता है। वो बताता है कि उसे कई काम एक साथ करने की आदत है। अनुज, अंकुश से पूछता है कि फिर वो इंडिया वापस क्यों आया है। बरखा यह सुनकर शॉक्ड हो जाती है लेकिन अंकुश उसे हंसते हुए कहता है कि वो शायद भारत और अनुज को मिस कर रहा था।

अनुपमा बताती है कि अनु भी उसी स्कूल में जाएगी जिसमें पाखी जाती है। लेकिन, बरखा उसे अनु का दाखिला और भी अच्छे स्कूल में कराने के लिए कहती है। अनुपमा बताती है कि पाखी का स्कूल भी अच्छा है। अनुज, अनुपमा और अनु स्कूल पहुंचते ही वनराज और पाखी को देखते हैं। वो उन्हें बताते हैं कि अनु भी इसी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आएगी।

पाखी यह सब सुनकर अनुपमा के ऊपर चिल्लाने लगती है। वो अनुपमा को उसके और अनु के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहती है। अनुज कहता है कि वो अनु का दाखिला कहीं और कराएगा और वहां से चला जाता है। वनराज सोचता है कि अनुपमा यह दिखाना चाहती है कि वो घर नहीं संभाल सकता है लेकिन वो उसे गलत साबित करेगा।

अनुज, अनुपमा से कहता है कि वो कोई और ड्रामा नहीं चाहता है। अनुपमा भी अनुज की बात से सहमत होती है। अनु दोनों की एक तस्वीर लेती है और दोनों मुस्कुराने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X