अनुपमा 1st अगस्त अपडेट: अनुपमा ने लिया बड़ा फैसला, शाह हाउस से हुई जु़दा!
'अनुपमा' में 1 अगस्त 2022, सोमवार को दिखाया गया कि वनराज अनुज से कहता है कि वो अनुपमा को अपने घर लेकर जाए। अनुज वनराज को याद दिलाता है कि उसने ही शाह परिवार को बचाया था और कहता है कि अनुपमा उनके साथ हमेशा खड़ी रही। यहां तक कि जब बापूजी को घर के बाहर निकाल दिया गया तब भी।
अनुज कहता है कि जब तोषू बच्चे का गर्भपात कराना चाहता था तब भी अनुपमा ने स्थिति को संभाला था। साथ ही वो ये भी कहता है कि पाखी अभी भी परिपक्व नहीं हुई है। वनराज अनुज पर चिल्लाता है कि वो बच्चों के बारे में बात नहीं करे। अनुज कहता है कि अनुपमा और अनु के साथ भी वही हुआ है तो कैसे उनकी बेइज्जती को बर्दाश्त कर सकता है। अनुपमा दोनों को झगड़ा करने से मना करती है।

पाखी अनुपमा से कहती है कि वो जो चाहती है वही करती है और अंत में ऐसी स्थिति बन जाती है। किंजल अनुपमा से कहती है कि वो पाखी से रिश्ता तोड़ दे। काव्या भी यही कहती है कि उन्हें मां की अहमियत तब पता चलेगी जब वो साथ में नहीं होगी। अनुपमा सोचती है कि वो अब कभी शाह हाउस वापस नहीं आएगी। अनुपमा अनुज को वहां से जाने के लिए कहती है और कहती है कि वो सभी लोगों से बात पूरी करके आ रही है।
अनुपमा पाखी से कहती है कि उसे रिश्ते निभाना नहीं आता है। वो कहती है कि उसने बहुत चोट पहुंचाया लेकिन वो बदले में नफरत भी नहीं कर सकती क्योंकि वो बेटी है। वो अपनी मौजूदगी के लिए सबसे माफी मांगती है और कहती है कि वो वापस इस घर में कभी नहीं आएगी। किंजल रोने लगती है और उसे छोड़कर नहीं जाने के लिए कहती है। सभी इमोशनल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











