..................... Anupamaa 19th July Written Update in hindi- Kavya also wants to adopt baby। अनुपमा 19 जुलाई 2022 अपडेट- काव्या ने वनराज से की बच्चे की डिमांड - Hindi Filmibeat

अनुपमा 19 जुलाई अपडेट: काव्या ने वनराज को दिया झटका, की बच्चे को गोद लेने की मांग

अनुपमा में 19 जुलाई 2022, मंगलवार के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज, अनुपमा से कहता है कि शाह हाउस में वो जितना सोच रहा था उतना अधिक हंगामा नहीं हुआ। अनुपमा भी अनुज की बात से सहमत होती है और कहती है कि तोषू को अभी समय लगेगा लेकिन, पाखी और समर समझ गए। अनुज यह सुनकर अनुपमा से कहता है कि तोषू को लग सकता है कि सिर्फ उसके बच्चे पर सारा ध्यान नहीं रहेगा।

अनुपमा भी कहती है कि किंजल को भी ऐसा लग सकता है कि अब वो सिर्फ उस पर पूरा ध्यान नहीं लगा पाएगी और अब यह अनु और किंजल के बच्चे के बीच बंट जाएगा। अनुज और अनुपमा घर पहुंच जाते हैं। अनुपमा अनुज से कहती है कि उसे अनु को रोज सुलाने की आदत डालनी चाहिए और साथ ही उसे सोते समय कहानियां और शायरी सुनानी चाहिए। वो देखते हैं कि अनु सो गई है।

anupamaa-19th-july-written-update-in-hindi-kavya-also-wants-to-adopt-baby

अनुज अनुपमा से कहता है कि उसे अनु को गोद में लेते हुए भी डर लग रहा है। अनुपमा, अनु को लेकर अंदर आती है। अधिक, पाखी से कहता है कि अनुपमा अब उस पर ध्यान नहीं दे पाएगी क्योंकि अब घर में अनु आ गई है। पाखी कहती है कि अब लोग उसका मजाक उड़ाएंगे कि उसकी मां ने इस उम्र में बच्ची को गोद लिया है। दोनों जल्द ही मिलने की बात कर फोन काट देते हैं।

तब तक वनराज वहां आ जाता है और वो पाखी को अधिक से नहीं मिलने की चेतावनी देता है और वहां से चला जाता है। इधर, काव्या वनराज से पूछती है कि क्या वो भी एक बच्ची गोद ले सकते हैं। यह सुनकर वनराज हैरान रह जाता है। अगले दिन अनुपमा जागती है और घर में अनु को ना पाकर डर जाती है। अनुज और अनुपमा देखते हैं कि अनु पौधों को पानी दे रही है। उसे ऐसा करते देख दोनों खुश हो जाते हैं ।

अनु दोनों को बताती है कि वो खुद ही स्नान कर चुकी है। अनुपमा अनु से कहती है कि वो जो खाना चाहती है, वही वो बनाएगी। शाह हाउस में वनराज कहता है कि एक मल्टीनेशनल कंपनी से उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। अनु, जीके, अनुज, अनुपमा और सारा साथ में मिल्कशेक पीते हैं।

सभी आपस में बातें करते हैं कि इस उम्र में कितनी अधिक आत्मनिर्भर है। अंकुश, बरखा से कहता है कि वो अनु के साथ अच्छे से पेश आए ताकि वो अनुपमा के साथ ही और अधिक घुल मिल जाए बाकी वो सब कुछ ऑफिस में देख लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X