'अनुपमा' 18 जुलाई अपडेट- किंजल को हुई बच्चे की चिंता, परितोष भी हुआ नाराज

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा और अनुज शाह परिवार से अनु को मिलवाने के लिए लाते हैं। काव्या, वनराज से कहती है कि अगर अनुपमा ने ऐसा फैसला लिया है तो सोच समझकर ही लिया होगा। काव्या, अनुपमा से उसकी तारीफ करती है और कहती है कि उसमें वाकई हिम्मत है कि उसने ऐसा कदम उठाया।

Recommended Video

Anupamaa फेम Rupali Ganguly ऐसे पहुंची Swayamvar Mika Di Vohti में ; Watch video | FilmiBeat

वहीं, अनुपमा भी काव्या से पूछती है कि क्या उसे लीला के तानों का बुरा लगा। काव्या अनुपमा से कहती है कि अब उसे नहीं बदला जा सकता है। काव्या, अनु के लिए चॉकलेट शेक बनाती है। इधर, वनराज और लीला आपस में बातें करते हैं और वो कहता है कि अनुज एक स्मार्ट बिजनसमैन है। उसने अनु को गोद इसलिए लिया है ताकि अनुपमा व्यस्त रहे और ना आए।

anupamaa-18th-july-written-update-hindi-kinjal-is-worried-about-her-baby-as-anupama-brings-anu-home

साथ ही वो ये भी कहता है कि अनुपमा के नाम पर ही उसकी सारी प्रॉपर्टी है और अनुज ने बच्ची को इसलिए गोद लिया है ताकि उसके बच्चों को प्रॉपर्टी में हिस्सा ना मिले। वनराज कहता है कि उसके बच्चे भिखारी नहीं है। पाखी दोनों की बातें सुन लेती है।

अनुपमा अपने बच्चों परितोष, समर और किंजल से बात करने बैठती है और उनका हाथ पकड़ती है। लेकिन, परितोष अपना हाथ हटा लेता है और कहता है कि वो कई बच्चों को संभालेगी तो एक ना एक बच्चे का हाथ तो छूट जाएगा। समर भी कहता है कि उसे शॉक लगा लेकिन पाखी और समर अनुपमा के फैसले का सपोर्ट करते हैं। अनुपमा इमोशनल हो जाती है और अपने बच्चों से अनु को भी जिंदगी में थोड़ी सी जगह देने के लिए कहती है।

इधर, किंजल परेशान होती है कि अनुपमा कैसे उसके बच्चे और अनु दोनों का ख्याल रखेगी। काव्या, किंजल को समझाती है कि अनुपमा सब संभाल लेगी। किंजल कहती है कि उसे इस वक्त मम्मी (अनुपमा) की आवश्यकता है।काव्या किंजल से परेशान नहीं होने के लिए कहती है और समझाती है कि वो भी बच्चे को पालने में उसकी मदद करेगी।

अनुज हंसमुख से कहता है कि वो पहले अनु के बारे में नहीं बताने के लिए अनुपमा से नाराज ना हो। हंसमुख अनुज को बताता है कि वो बिल्कुल भी नाराज नहीं है। अनुज और अनुपमा, अनु को लेकर शाह हाउस से निकलते हैं तो वहीं लीला कहती है कि इस बच्ची की वजह से उनकी जिंदगी में तूफान आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X